Friday, 17 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया

कार्यस्थल पर सुरक्षा को मजबूत करना, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और समावेशी राष्ट्रीय विकास हासिल करने के लिए यह अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है : अन्नपूर्णा देवी

Annpurna Devi, BJP, Bharatiya Janata Party, National Commission for Women, NCW
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 16:12 IST

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्‍ल्‍यू) के दो दिवसीय राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम का आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं।

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, कानूनी विशेषज्ञ, आंतरिक और स्थानीय समितियों के प्रतिनिधि, नागरिक समाज संगठन और अन्य हितधारक पॉश अधिनियम के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे बेहतर ढंग से लागू किए जाने से जुड़ी चर्चाओं के लिए एक साथ उपस्थिति रहे। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास के विज़न को साकार करने के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्यस्थल सुनिश्चित करना आवश्‍यक है।

उन्होंने कहा कि हर महिला को सम्मान और बिना किसी डर के काम करने का अधिकार है इसलिए सुरक्षित कार्य-माहौल बनाना सरकारों, नियोक्ताओं और संस्थानों की सामूहिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा को मज़बूत करना, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और समावेशी राष्ट्रीय विकास हासिल करना अत्यंत महत्‍वपूर्ण है।

उन्‍होंने पॉश अधिनियम के कार्यान्वयन को मज़बूत करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई कई पहलों की जानकारी देते हुए कहा कि ये पहल संगठनों को अपनी कानूनी ज़िम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझने और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम और निवारण के लिए प्रभावी संस्थागत तंत्र स्थापित करने में सहायता कर रही हैं।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कार्यस्‍थलों के बदलते स्वरूप ने नई चुनौतियां पैदा की हैं, जिनके लिए संस्थागत प्रतिक्रियाओं को लगातार मज़बूत करने की आवश्‍यकता है। उन्होंने शिकायतों के समय पर निपटारे के साथ-साथ निष्पक्ष जांच प्रक्रियाओं, निजता की सुरक्षा और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करने के महत्व पर बल दिया।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने पारदर्शिता को बढ़ावा देने और शिकायतों के समय पर समाधान में 'शी-बॉक्‍स' पोर्टल की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल शिकायतों के तय समय में समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मज़बूत संस्थागत इकोसिस्टम बनाने के सरकार के संकल्प को दर्शाता है।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने नियोक्ताओं और संस्थागत नेतृत्व से अधिक जवाबदेही दिखाने का आह्वान करते हुए हर संगठन को सम्मान, संवेदनशीलता और यौन उत्पीड़न के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस पर आधारित कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने आंतरिक और स्थानीय समितियों के सदस्यों से आग्रह किया कि वे कानून के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए निष्पक्षता, गोपनीयता और सहानुभूति के साथ जांच करें।

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा तैयार की गई पॉश अधिनियम के अंतर्गत आंतरिक समितियों और स्‍थानीय समितियों के लिए जांच प्रक्रियाओं पर एक पुस्तिका जारी की। इस पुस्तिका का उद्देश्‍य पॉश अधिनियम के तहत निष्पक्ष, पारदर्शी और समय-सीमा के भीतर जांच करने के लिए एक व्‍यवहारिक मार्गदर्शक के तौर पर काम करना है।

श्रीमती अन्‍नपूर्णा देवी ने अधिनियम को लागू करने के लिए संस्थागत तंत्र को मजबूत करने और हितधारकों के बीच जागरूकता बढ़ाने में एनसीडब्‍ल्‍यू के प्रयासों की सराहना की। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत एनसीडब्‍ल्‍यू के सदस्य सचिव श्री सुदीप जैन के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती विजया राहटकर ने उद्घाटन भाषण दिया।

कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में पॉश अधिनियम के मुख्य प्रावधानों जैसे शिकायर्ताओं और जवाबदेह लोगों के अधिकार के साथ-साथ शिकायतों को संभालने और आंतरिक व स्‍थानीय समितियों के लिए जांच प्रक्रियाओं पर भी चर्चा हुई।

 

Tags: Annpurna Devi , BJP , Bharatiya Janata Party , National Commission for Women , NCW

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD