Saturday, 18 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

हरियाणा को नरेंद्र मोदी की ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Ashwini Vaishnaw, Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Jind
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जींद , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 15:14 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद में लगभग 14,700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जींद की जनता को 'राम-राम' करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की।

उन्होंने कहा, "मेरे लिए जींद आना पुरानी यादों का झरोखा खोलने जैसा है। कई दशक पहले मैं संगठन के काम से पहली बार जींद आया, फिर आप लोगों ने मुझे जो अपनत्व दिया, प्रेम दिया, वो मैं आज आजतक भुला नहीं हूं। इतने वर्षों में जींद के घी और जींद के घेवर तो नहीं बदले, लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं। आज जींद भाजपा-एनडीए के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है।"

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। आज का कार्यक्रम भाजपा की डबल-इंजन सरकार के मिशन को नई ऊर्जा दे रहा है। आज जींद का हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आज यहां से देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "भारत में पहली ट्रेन बॉम्बे से ठाणे के बीच चली थी।

वैसे ही भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा, तो जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम आएगा। मैं आप सभी को पूरे देश को भारतीय रेल की आधुनिकता से जुड़े इस बड़े कदम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।" इसी बीच, स्वच्छता पहलों के लिए जींद और हरियाणा के लोगों की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैं जींद और हरियाणा के लोगों की सराहना करता हूं।

'स्वच्छता से स्वागत' पहल को जिस गंभीरता से लिया है, जिस तरह मेरे आने से पहले यहां के लोग स्वच्छता अभियान में नई ऊर्जा से जुटे हैं, वह दिल खुश कर देने वाला है।" उन्होंने कहा, "पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया में आपका सफाई अभियान चल रहा था। इसकी भारी चर्चा रही है, लेकिन कुछ लोगों ने यह भी कहा कि मोदी जी आप बार-बार आइए, ताकि हमारा जींद स्वच्छ रहे।

जिस महाशय ने यह भाव व्यक्त किया है, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "अगर जींद के लोग तय कर लें कि हम कभी गंदगी नहीं करेंगे तो जींद कभी गंदा नहीं हो सकता है। मोदी के आने की जरूरत नहीं है, सिर्फ आप तय कर लें कि आप स्वच्छता को अपना स्वभाव, संस्कार और अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे।"

इससे पहले, पीएम मोदी ने जींद में आयोजित कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम और 24.27 किलोमीटर लंबे हांसी-बरवाला ब्राउनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इसके अलावा, पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे, अंबाला-काला अंब खंड, जींद-गोहाना हाईवे और अन्य प्रोजेक्ट्स को भी देश को समर्पित किया।

उन्होंने भिवानी में पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी मेडिकल कॉलेज व नारनौल में महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और राव तुला राम अस्पताल समेत प्रमुख चिकित्सा संस्थानों को राष्ट्र को समर्पित किया। वहीं, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबियां भी सौंपीं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Ashwini Vaishnaw , Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Jind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD