Saturday, 18 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

संस्कृति से जुड़ाव धीमी कर सकता है शरीर की उम्र बढ़ने की रफ्तार, नई रिसर्च में खुलासा

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 15:13 IST

उम्र बढ़ना जिंदगी का एक सामान्य हिस्सा है, लेकिन हर व्यक्ति के शरीर पर इसका असर एक जैसा नहीं पड़ता। कुछ लोग अपनी वास्तविक उम्र से ज्यादा स्वस्थ और सक्रिय नजर आते हैं, जबकि कुछ लोगों में उम्र का असर जल्दी दिखाई देने लगता है। वैज्ञानिक इसे फिजियोलॉजिकल एज, यानी शरीर की वास्तविक कार्यक्षमता से जुड़ी उम्र के रूप में देखते हैं।

अब एक नई रिसर्च में सामने आया है कि सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहने वाले लोगों में शरीर की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। यह अध्ययन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड कम्युनिटी हेल्थ में ऑनलाइन प्रकाशित हुआ है। जापान के इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस टोक्यो के शोधकर्ताओं ने इस बात का पता लगाने की कोशिश की कि क्या सिनेमा, म्यूजियम, थिएटर, कॉन्सर्ट या ओपेरा जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का संबंध शरीर की उम्र बढ़ने की गति से है।

शोधकर्ताओं ने इंग्लैंड में चल रहे इंग्लिश लॉन्गिट्यूडिनल स्टडी ऑफ एजिंग के आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसमें 50 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया गया था। अध्ययन में कुल 1,899 लोगों के स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़े आंकड़ों को देखा गया। इन प्रतिभागियों की जानकारी वर्ष 2004-05, 2006-07 और 2008-09 के दौरान अलग-अलग समय पर जुटाई गई थी।

वैज्ञानिकों ने लोगों के शरीर से जुड़े 10 महत्वपूर्ण संकेतकों की जांच की। इनमें ब्लड प्रेशर, फेफड़ों की क्षमता, हीमोग्लोबिन स्तर, कोलेस्ट्रॉल, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), हाथों की पकड़ की ताकत और चलने की गति जैसी चीजें शामिल थीं। इन सभी मानकों के आधार पर लोगों की फिजियोलॉजिकल उम्र का अनुमान लगाया गया।

इसके साथ ही लोगों से यह भी पूछा गया कि वे कितनी बार सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। इसमें सिनेमा जाना, म्यूजियम या आर्ट गैलरी जाना और थिएटर, कॉन्सर्ट या ओपेरा देखने जाना शामिल था। इन गतिविधियों के आधार पर एक सांस्कृतिक जुड़ाव स्कोर तैयार किया गया। रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों का सांस्कृतिक गतिविधियों से ज्यादा जुड़ाव था, उनकी फिजियोलॉजिकल उम्र औसतन 66.9 साल थी।

वहीं कम सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगों की शारीरिक उम्र करीब 69.9 साल पाई गई, यानी दोनों समूहों के बीच लगभग तीन साल का अंतर देखा गया। शोधकर्ताओं के अनुसार, हर एक पॉइंट ज्यादा सांस्कृतिक जुड़ाव स्कोर शरीर की उम्र में लगभग 31 दिन की कमी से जुड़ा पाया गया। यह संबंध लोगों की आर्थिक स्थिति, रोजगार, आय और पुरानी बीमारियों जैसी कई चीजों को ध्यान में रखने के बाद भी बना रहा।

विशेषज्ञों का मानना है कि सांस्कृतिक गतिविधियां केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये लोगों के मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकती हैं। थिएटर, संगीत कार्यक्रम, कला प्रदर्शनियों या अन्य सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेने से लोगों के सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं, अकेलापन कम हो सकता है और मानसिक तनाव घट सकता है। ये सभी चीजें शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं।

हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अध्ययन केवल संबंध दिखाता है, इससे यह साबित नहीं होता कि सांस्कृतिक गतिविधियां सीधे तौर पर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करती हैं। यह भी संभव है कि जो लोग पहले से ज्यादा स्वस्थ होते हैं, वे ही ऐसी गतिविधियों में अधिक भाग लेते हों। इसके बावजूद शोधकर्ताओं का कहना है कि सांस्कृतिक जुड़ाव एक ऐसी आदत है, जिसे बदला और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने इसे नियमित शारीरिक गतिविधि के प्रभाव के समान महत्वपूर्ण बताया।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD