Saturday, 18 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

भारत और फिनलैंड यूरोपीय संघ के एफटीए के तहत अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए तैयार हैं : पीयूष गोयल

Piyush Goyal, BJP, Bharatiya Janata Party, Finland
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिनलैंड , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 12:47 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को फिनलैंड की उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री रिक्का पुर्रा से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच आर्थिक और वित्तीय सहयोग को मजबूत बनाने, व्यापार और निवेश बढ़ाने तथा डिजिटलीकरण और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी का विस्तार करने पर चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के तहत भारत और फिनलैंड के बीच सहयोग को और गहरा करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

पीयूष गोयल बेल्जियम और स्पेन की सफल यात्रा के बाद फिनलैंड पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने फिनलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री साकारी पुइस्तो के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक की। गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच निवेश, इनोवेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी), स्टार्टअप और बिजनेस पार्टनरशिप को मजबूत बनाने के उपायों पर सार्थक चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), 6जी, क्वांटम टेक्नोलॉजी, सेमिकंडक्टर, स्पेस और सस्टेनेबिलिटी जैसे भविष्य के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार किया गया। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई कि भारत-ईयू एफटीए दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को किस तरह नई गति दे सकता है।

फिनलैंड यात्रा का मुख्य उद्देश्य इनोवेशन, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एनर्जी, डिजिटल टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल रिसर्च जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करना है। यात्रा के दौरान पीयूष गोयल फिनलैंड की प्रमुख कंपनियों के साथ आयोजित इंडिया-फिनलैंड बिजनेस राउंडटेबल में भी हिस्सा लेने वाले हैं।

इस बैठक में डिजिटलीकरण, क्लीन एनर्जी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़ी फिनलैंड की कंपनियां शामिल होंगी। इसके अलावा, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और बिजनेस फिनलैंड के बीच संस्थागत सहयोग को मजबूत बनाने के लिए एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।

पीयूष गोयल फिनलैंड की कई प्रमुख कंपनियों और इनोवेशन संस्थानों, जिनमें नोकिया कॉरपोरेशन, वीटीटी रिसर्च सेंटर, कोने कॉरपोरेशन और केम्पी ग्रुप शामिल हैं, का भी दौरा करेंगे। इस दौरान टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, 6जी रिसर्च, स्मार्ट मोबिलिटी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल मशीनरी, इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, फ्रंटियर टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबल मोबिलिटी, इंडस्ट्रियल इनोवेशन और निवेश के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और यूरोपीय संघ के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने तथा भारत-ईयू एफटीए को जल्द लागू करने की दिशा में दोनों पक्ष सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। सरकार का मानना है कि यह यात्रा यूरोप के साथ भारत की आर्थिक भागीदारी को नई गति देगी।

साथ ही, व्यापार और निवेश बढ़ाने, उभरती तकनीकों, क्लीन एनर्जी, इनोवेशन और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग को मजबूत करने, उद्योग जगत और इनोवेशन इकोसिस्टम के बीच साझेदारी बढ़ाने तथा भारत को इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में एक भरोसेमंद वैश्विक साझेदार के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Tags: Piyush Goyal , BJP , Bharatiya Janata Party , Finland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD