Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद

सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Dr Baljit Kaur, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मोहाली , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 17:09 IST

पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज मोहाली स्थित अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से विशेष संवाद किया तथा उन्हें कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने सफलतापूर्वक विभिन्न पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

कार्यक्रम का शुरुआत श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, सांसद श्री मलविंदर सिंह कंग तथा विधायक श्री कुलवंत सिंह ने उपस्थित होकर सर्वजन कल्याण की अरदास की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि संस्थान के भवन के विकास तथा आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 1.35 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों की शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज में बैंक पी.ओ., ए.ए.ओ., पंजाबी एवं अंग्रेजी स्टेनोग्राफी तथा आई.ए.एस. और पी.सी.एस. परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जा रही है। 

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है तथा नियमानुसार उन्हें छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। डॉ. बलजीत कौर ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।

इस अवसर पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ संस्थान के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में संस्थान से जुड़े प्रशासनिक विषयों, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा संस्थान के समग्र विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज में संचालित कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने कौशल का विकास कर सकें और बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव वी.के. मीना, निदेशक श्रीमती विम्मी भुल्लर तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD