Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान

जालंधर के पार्क में की सफाई, प्रधानमंत्री के स्वागत में भाजपा ने पूरे पंजाब में चलाया स्वच्छता अभियान

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 15:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब आगमन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर के बाबा बुद्धा जी नगर स्थित पार्क में दकोहा मंडल के अध्यक्ष चंदन रखेजा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में भाग लेकर सफाई की।

इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पंजाब में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा के साथ-साथ समूचा पंजाबी समाज प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहित है और पलक-पांवड़े बिछाकर उनका अभिनंदन करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, पंजाब द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इसके तहत भाजपा के 620 मंडलों में 3,100 से अधिक स्थानों पर सफाई अभियान आयोजित किया गया। सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, अस्पतालों, मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।

ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूरे देश में चलाए गए 'स्वच्छ भारत अभियान' से प्रेरणा लेकर यह अभियान आयोजित किया गया है। हमारा उद्देश्य देश को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाना है। अपने आसपास, गांव और शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पंजाब को कई बड़े विकास परियोजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। उनके दौरे के दौरान रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने वाली परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही बड़े राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पीजीआई में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और शीघ्र ही भारत विश्व के अग्रणी विकसित देशों में शामिल होगा। इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD