Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा

 

मानसून से पहले बाढ़ प्रबंधन पर भाजपा के तीखे सवाल, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पहली ही बारिश में पंजाब डूबा तो जिम्मेदार होगी मान सरकार : केवल सिंह ढिल्लों

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 10:00 IST

पंजाब में मानसून के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर राज्य में संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए किए गए इंतजामों, विशेष रूप से नालों और ड्रेनों की सफाई में कथित लापरवाही को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं।

ढिल्लों ने अपने पत्र में लिखा कि मानसून सिर पर है और पंजाब के लोगों में एक बार फिर भय का माहौल बन गया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्टों के अनुसार विभिन्न नदियों के तटबंधों में दरारें पड़ने तथा नहरों और रजवाहों में कटाव होने की घटनाओं ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल निकासी के नालों और ड्रेनों की सफाई अब तक पूरी नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि शहरों के नाले और गांवों की ड्रेनें गाद, प्लास्टिक और गंदगी से भरी पड़ी हैं। ढिल्लों ने चेतावनी दी कि यदि पहली ही भारी बारिश में शहरों या गांवों में जलभराव अथवा बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में दी गई जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के तहत पंजाब को 481.6 करोड़ रुपये जारी किए थे।

इसमें पंजाब सरकार का 160.8 करोड़ रुपये का अंश जोड़ने पर कुल राशि 642.4 करोड़ रुपये बनती है, जो सीधे तौर पर बाढ़ राहत, तटबंधों की मरम्मत और आपदा प्रबंधन के लिए उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल करते हुए पूछा कि वे बताएं कि 642.4 करोड़ रुपये कहां खर्च किए गए, किन तटबंधों को मजबूत किया गया, किन नालों की सफाई कराई गई और इस राशि का लाभ कितने प्रभावित लोगों तक पहुंचा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समय पर धनराशि जारी कर दी थी, अब पंजाब सरकार को जवाब देना चाहिए कि यह पैसा आखिर कहां गया। ढिल्लों ने मुख्यमंत्री से स्पष्ट कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और हर बार की तरह अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने की कोशिश न करें।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD