Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया

 

'आप' सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश : केवल सिंह ढिल्लों

ढिल्लों ने मोहाली के गांव पत्तों के खेतों में पहुंचकर प्रभावित किसानों का दर्द सुना; किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़े रहने का भरोसा दिया

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मोहाली , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 18:12 IST

पंजाब की 'आप' सरकार द्वारा लाई गई किसान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों स्वयं मोहाली के गांव पत्तों में प्रभावित किसानों के खेतों में पहुंचे। 

उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और ऐलान किया कि भाजपा इस कथित अन्याय के खिलाफ किसानों के हक में चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी है। इस मौके पर मौजूद प्रभावित किसानों ने ढिल्लों के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब सरकार जबरन उनकी जमीनें छीनने पर तुली हुई है, जबकि वे अपनी आजीविका का एकमात्र साधन किसी भी कीमत पर देने को तैयार नहीं हैं। 

किसानों ने कहा कि गमाडा (GMADA) और पुड्डा (PUDA) द्वारा पहले अधिग्रहित की गई जमीनों का सरकार आज तक विकास नहीं कर सकी है और न ही पुराने मुआवजे एवं अन्य लंबित मामलों का समाधान हुआ है। किसानों ने कहा कि उन्हें 'आप' सरकार की नीयत पर संदेह है और अब उन्हें सरकार पर कोई भरोसा नहीं रहा।

किसानों ने बताया कि पहले जब उनकी जमीनें अधिग्रहित की गई थीं, तब मोटर कनेक्शन देने के वादे किए गए थे, लेकिन आज तक उन कनेक्शनों की फाइलें सरकारी दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। किसानों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का धन्यवाद किया कि वे उनके खेतों तक पहुंचकर उनका साथ देने आए।

इस अवसर पर ढिल्लों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और 'आप' नेतृत्व पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि यह लैंड पूलिंग पॉलिसी विकास का माध्यम नहीं, बल्कि पंजाब के अन्नदाता की जमीन हड़पने की एक बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बुरी तरह हारने के बाद 'आप' के आकाओं की नजर अब मोहाली और पंजाब के किसानों की बेशकीमती जमीनों पर है। 

यह सरकार किसानों की जमीनों के जरिए करोड़ों रुपये का घोटाला करना चाहती है। ढिल्लों ने आगे कहा कि एक बार रद्द हो चुकी इस पॉलिसी को फिर से पिछले दरवाजे से लागू करने की कोशिश यह साबित करती है कि सरकार की नीयत साफ नहीं है। 

किसानों को रोज नए-नए लालच देकर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के किसानों की एक इंच जमीन भी इस काली पॉलिसी की भेंट नहीं चढ़ने देगी और सरकार के हर कथित अत्याचार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय किसान और ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD