Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया

 

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का 'लेफ्ट-लिबरल' राजनीति पर निशाना, कहा- 'हर विकास परियोजना के विरोधी'

Himanta Biswa Sarma, Chief Minister of Assam, BJP Assam, Guwahati, Assam
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

गुवाहाटी , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 18:02 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को विधानसभा में कथित 'लेफ्ट-लिबरल' राजनीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे समूह हर विकास परियोजना का विरोध करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों को केंद्र से अधिक सहयोग पाने के लिए 'प्रतिस्पर्धी संघवाद' को अपनाना होगा। असम विधानसभा में बोलते हुए सरमा ने कहा कि लोगों को बेहतर अस्पताल, सड़कें, सिंचाई की सुविधाएं और कृषि विकास चाहिए, लेकिन कुछ लोग हर विकास परियोजना का विरोध करते हैं।

उन्होंने कहा, ''लेफ्ट-लिबरल सोच वाले लोग हर विकास कार्य का विरोध करने की कोशिश करते हैं। हमें अस्पताल, सड़क, सिंचाई और कृषि विकास की जरूरत है, लेकिन जैसे ही कोई परियोजना आती है, उसका विरोध शुरू हो जाता है।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि असम आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे की दौड़ में पीछे नहीं रह सकता।

उन्होंने कहा, ''यह प्रतिस्पर्धी संघवाद का दौर है। अगर हम विकास की दौड़ में हिस्सा नहीं लेंगे, तो असम पीछे रह जाएगा। हमें विकास की प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ना होगा और धीरे-धीरे राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाना होगा।'' सरमा ने कहा कि जो राज्य सुधार करेंगे, औद्योगीकरण को बढ़ावा देंगे, निर्यात बढ़ाएंगे, 100 प्रतिशत साक्षरता हासिल करेंगे और बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनेंगे, उन्हें केंद्र सरकार से स्वाभाविक रूप से अधिक सहयोग मिलेगा।

जो राज्य देश के विकास की गति के साथ नहीं चलेंगे, वे धीरे-धीरे पीछे छूट जाएंगे। पूर्वोत्तर भारत की बदलती आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की वजह से असम लंबे समय से इस क्षेत्र का सबसे विकसित राज्य रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि पड़ोसी राज्य भी तेजी से बड़े विकास कार्यक्रमों पर काम कर रहे हैं।

असम को बढ़त बनाए रखने के लिए सुधारों और बुनियादी ढांचे के विकास की रफ्तार बनाए रखनी होगी। मुख्यमंत्री ने ये बातें विधानसभा में सरकार के विकास एजेंडे पर चर्चा के दौरान कही। उन्होंने बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

Tags: Himanta Biswa Sarma , Chief Minister of Assam , BJP Assam , Guwahati , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD