Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया

 

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Thalapathy Vijay, Jana Nayagan, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 17:59 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। रिलीज डेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह साफ देखा जा सकता है। फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'जन नायकन' 23 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म विजय के अभिनय करियर को एक यादगार विदाई देगी। विजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ में ही नहीं, बल्कि पूरे देश-विदेश में भी है। यही वजह है कि 'जन नायकन' साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, जबकि इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।

मेकर्स का दावा है कि फिल्म में दमदार कहानी, बड़े स्तर का निर्माण और शानदार सिनेमाई अनुभव देखने को मिलेगा। पूरी टीम फिल्म को विजय के करियर के अनुरूप एक यादगार फिल्म बनाने में जुटी हुई है। फिल्म निर्माता वेंकट के. नारायण ने रिलीज डेट की घोषणा के साथ खुशी भी जाहिर की। उन्होंने कहा, "सिनेमा में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो इतिहास का हिस्सा बन जाते हैं और 'जन नायकन' भी उन्हीं खास पलों में से एक है।

थलापति विजय के बड़े पर्दे पर आखिरी बार नजर आने वाली फिल्म का हिस्सा बनना हमारे लिए सम्मान की बात है। हमें खुशी है कि हम यह फिल्म दुनिया भर में उनके करोड़ों प्रशंसकों तक पहुंचा रहे हैं।" वेंकट के. नारायण ने आगे कहा, "विजय का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने एक अभिनेता के रूप में करियर शुरू किया और मेहनत, लोकप्रियता और लोगों से जुड़े रहने के कारण लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई।

यही भरोसा और प्यार उन्हें राजनीति तक लेकर आया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर इस बात का प्रमाण है कि जनता के साथ उनका रिश्ता कितना मजबूत है।" उन्होंने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि 'जन नायकन' दर्शकों के लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित होगी। यह फिल्म विजय के शानदार फिल्मी करियर को एक भावनात्मक विदाई देगी, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।"

 

Tags: Thalapathy Vijay , Jana Nayagan , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD