Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कामदुनी रेप और हत्याकांड : न्याय की मांग लेकर सीएम सुवेंदु अधिकारी के जनता दरबार पहुंचा पीड़ित परिवार

Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Kolkata
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कोलकाता , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 15:16 IST

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद 2013 के कामदुनी गैंगरेप और हत्या मामले में न्याय का इंतजार कर रहे पीड़ित परिवार को नई उम्मीद जगी है। बुधवार को पीड़िता का भाई और बहन मामले से जुड़े दस्तावेज सौंपने और न्याय की मांग करने के लिए कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के जनता दरबार पहुंचे।

पीड़िता के भाई ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "जून 2013 को मेरी बहन परीक्षा देकर घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। हमें अब तक न्याय नहीं मिला है। उस समय की टीएमसी सरकार ने हमें न्याय नहीं दिलाया। अब हम नए मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं, इस उम्मीद में कि हमें आखिरकार न्याय मिलेगा।"

उन्होंने कहा, "कामदुनी गैंगरेप और हत्याकांड के बारे में पश्चिम बंगाल के लोग जानते हैं और सभी चाहते हैं न्याय मिलना चाहिए। इसी न्याय की मांग करने के लिए हम मुख्यमंत्री के पास आए हैं।" इस मामले में एक महिला ने आईएएनएस से कहा, "टीएमसी की सरकार के दौरान मेरी बहन का रेप हुआ और उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन हमें इंसाफ नहीं मिला।

ममता बनर्जी ने रेप करने वालों को छोड़ दिया, इसलिए आज हम इंसाफ की उम्मीद में जनता दरबार आए हैं। हमें इंसाफ चाहिए और इसीलिए हम यहां आए हैं।" उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी घटना थी, जो बेहद भयावह थी। उस दर्द को शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है। ममता बनर्जी ने इसे एक छोटी घटना बताया था।

आज हम लोग न्याय की गुहार लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आए हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई भाजपा सरकार एक्शन में है। नई सरकार ने बीते दिनों आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए गैंगरेप और हत्याकांड की भी दोबारा फाइल खोली है।

 

Tags: Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD