Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया

 

महाराष्ट्र कैबिनेट ने पिंक ई-रिक्शा योजना में सब्सिडी दोगुनी करने को दी मंजूरी

Devendra Fadnavis, BJP Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 14:31 IST

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को अपनी प्रमुख पिंक ई-रिक्शा योजना के विस्तार और पुनर्गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण बदलावों को मंजूरी दी गई। इन बदलावों का उद्देश्य महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाना और योजना का लाभ उठाने में आने वाली आर्थिक बाधाओं को कम करना है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संशोधित योजना के तहत राज्य सरकार ने अपनी सब्सिडी 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी है। इससे नई लाभार्थी महिलाओं के लिए पिंक ई-रिक्शा खरीदना पहले की तुलना में काफी सस्ता और आसान हो जाएगा। एक महत्वपूर्ण राहत के तौर पर, योजना के तहत पहले से वाहन प्राप्त कर चुकी महिलाओं को भी लाभ मिलेगा।

उनकी सरकारी सब्सिडी को भी 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत किया जाएगा। इससे उनके बचे हुए ऋण (लोन) का बोझ सीधे तौर पर कम होगा। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को अब वाहन की कुल लागत का कम से कम 10 प्रतिशत स्वयं निवेश करना होगा। बाकी राशि का भुगतान या तो आपूर्तिकर्ता (सप्लायर) कंपनी द्वारा दिए जाने वाले ब्याज मुक्त आंशिक स्थगित भुगतान के माध्यम से किया जा सकेगा, या फिर राष्ट्रीयकृत बैंकों, निजी बैंकों, शहरी सहकारी बैंकों अथवा जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों से स्वीकृत ऋण लेकर किया जा सकेगा।

यह योजना फिलहाल महाराष्ट्र के आठ जिलों में लागू है। अब राज्य मंत्रिमंडल ने इसे अन्य जिलों तक विस्तार देने की भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्री को विभिन्न जिलों में लाभार्थियों के लक्ष्य (टारगेट) का पुनर्वितरण करने का अधिकार भी दिया गया है, ताकि योजना का लाभ सभी क्षेत्रों में समान रूप से पहुंच सके।

पारदर्शिता और प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सब्सिडी वितरण की पूरी व्यवस्था को महिला एवं बाल विकास आयुक्त कार्यालय, पुणे के माध्यम से केंद्रीकृत किया गया है। मंत्रिमंडल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री को योजना के संचालन ढांचे में आवश्यकतानुसार बदलाव करने की प्रशासनिक छूट भी दी है, ताकि भविष्य में आने वाली व्यावहारिक और लॉजिस्टिक चुनौतियों का समाधान किया जा सके।

विभागीय अधिकारियों ने कहा कि ये बदलाव महिलाओं के लिए स्थायी और आत्मनिर्भर रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और राज्य के आर्थिक विकास में सक्रिय योगदान दे सकेंगी।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD