Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

अमृतसर में 30 किलो हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी सीमा पार के तस्करों से संबंधित विदेशी हैंडलर के इशारे पर कर रहे थे काम: डी.जी.पी. गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 12:31 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा पार से नशा तस्करी वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 30 किलो हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी आज यहां डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर, अमृतसर और गगनदीप सिंह, निवासी भल्ला कॉलोनी, अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीम ने उनका हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल, जिसका पंजीकरण संख्या पीबी02-डीयू-3533 है, भी जब्त कर लिया है, जिसका उपयोग वे खेप की सप्लाई के लिए कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि 6 जुलाई, 2026 के बाद सी.आई. अमृतसर द्वारा नशा तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का यह तीसरा मामला है, जिससे मात्र 10 दिनों में कुल 68 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इससे पहले 6 जुलाई को सी.आई. अमृतसर ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 13 किलो हेरोइन बरामद की थी और 7 जुलाई को तीन अन्य व्यक्तियों को 25 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सीमा पार के तस्करों से संबंधित एक विदेशी हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे विभिन्न स्थानों से हेरोइन की खेप हासिल करके उन्हें आगे राज्य भर में विभिन्न पार्टियों को सप्लाई करते थे।

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर की पुलिस टीमों को सूचना मिली थी कि संदिग्ध गुरप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह ने हाल ही में हेरोइन की एक बड़ी खेप हासिल की है और वे अमृतसर के थाना कंबोअ के अंतर्गत आने वाले गांव गौंसाबाद के पास किसी दूसरी पार्टी को यह सप्लाई देने जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों ने सतर्कता दिखाते हुए नाकेबंदी की और अमृतसर के गौंसाबाद के पास से उनकी मोटरसाइकिल को रोककर उन्हें 30 किलो हेरोइन सहित काबू कर लिया।

डीजीपी ने कहा कि समग्र सप्लाई चेन का भंडाफोड़ करने के लिए इस मामले में आगे की जांच जारी है। इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत एफ.आई.आर. संख्या 46 दिनांक 14-07-2026 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD