Saturday, 18 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

भारत टेक्स 2026 में ट्राइडेंट ने पेश की नई विकास रणनीति

17 से अधिक पेटेंट, समर्पित इनोवेशन सेल और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस; माईट्राइडेंट ने पेश किए नए फेस्टिव एवं होम डेकोर कलेक्शन

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Bharat Tex 2026, Trident Group, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 10:25 IST

वैश्विक होम टेक्सटाइल कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप ने भारत टेक्स 2026 में अपने  भविष्य की विकास रणनीति का खाका पेश करते हुए नवाचार, अत्याधुनिक विनिर्माण और सतत विकास को भविष्य की वृद्धि का आधार बताया। कंपनी ने कहा कि उसने रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) और पर्यावरणीय प्रदर्शन को मजबूत बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।

इसके साथ ही 17 से अधिक पेटेंट और 147 ट्रेडमार्क के दम पर प्रीमियम एवं विशेष बाजारों के लिए नए उत्पाद विकसित किए जा रहे हैं। 'द एक्सप्रेशन ऑफ लिविंग' थीम पर आधारित ट्राइडेंट के प्रदर्शन में आधुनिक जीवनशैली, टेक्सटाइल इनोवेशन, समकालीन डिजाइन और भारतीय शिल्प कौशल का संगम देखने को मिला।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में वैश्विक चुनौतियों के बावजूद उसने स्थिर प्रदर्शन किया और अब मौजूदा उत्पादन परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग, डिजिटलाइजेशन और अनुसंधान क्षमता को बढ़ाकर विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रही है। कंपनी ने अपने नवाचार तंत्र को और मजबूत करते हुए एक समर्पित इनोवेशन सेल की स्थापना की है।

यह सेल एडवांस फाइबर ब्लेंड्स, हाई-परफॉर्मेंस यार्न और विशेष फिनिशिंग तकनीकों पर काम कर रहा है, ताकि वैश्विक बाजार की बदलती मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद विकसित किए जा सकें। पद्मश्री डॉ. राजिंदर गुप्ता, राज्यसभा सांसद एवं ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस, ने कहा कि भारत टेक्स आज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण टेक्सटाइल मंचों में शामिल हो चुका है।

भारत अब केवल वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग का हिस्सा नहीं है, बल्कि उसके भविष्य को दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्राइडेंट का मानना है कि उद्योग का भविष्य नवाचार, डिजाइन और उत्कृष्ट शिल्प कौशल के समन्वय में निहित है। इसी सोच के तहत कंपनी भारतीय रचनात्मकता को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एन.आई.ऍफ़.टी) के साथ कंपनी की साझेदारी देश की नई डिजाइन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भारतीय डिजाइन इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। इसी अवसर पर ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमुख होम डेकोर ब्रांड माईट्राइडेंट ने अपने आगामी फेस्टिव कलेक्शन और नए होम डेकोर उत्पादों का भी अनावरण किया।

कंपनी ने डिजाइनर करण तोरानी के साथ पहली बार होम डेकोर सहयोग के तहत 'तोरानी फॉर माईट्राइडेंट' पेश किया, जबकि शिवन और नरेश फॉर माईट्राइडेंट' का दूसरा संस्करण भी लॉन्च किया गया। कंपनी का कहना है कि इन सहयोगों के माध्यम से भारतीय शिल्प, आधुनिक डिजाइन और सांस्कृतिक विरासत को प्रीमियम होम डेकोर उत्पादों में नई पहचान दी जाएगी।

माईट्राइडेंट की चेयरपर्सन नेहा गुप्ता बेक्टर ने कहा कि 'द एक्सप्रेशन ऑफ लिविंग' केवल एक थीम नहीं बल्कि यह सोच है कि हर घर व्यक्ति के व्यक्तित्व का विस्तार होता है। हर स्थान अपनी अलग कहानी कहता है। नए कलेक्शन और डिजाइन सहयोग इसी विचार को साकार करते हैं, जहां आधुनिक डिजाइन, रचनात्मकता और भारतीय शिल्प कौशल का संतुलित मेल दिखाई देता है।

माईट्राइडेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजनीश भाटिया ने कहा कि भारत टेक्स 2026 ने भारत के बढ़ते वैश्विक टेक्सटाइल प्रभाव को और मजबूत किया है। कंपनी देशभर में अपने रिटेल टच प्वाइंट्स की संख्या 7,000 से बढ़ाकर 10,000 करने जा रही है। इसके साथ ही होटल, रेस्तरां, कैटरिंग, संस्थागत बाजार और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग सेगमेंट में भी विस्तार की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

कंपनी के अनुसार, 'द एक्सप्रेशन ऑफ लिविंग' के माध्यम से ट्राइडेंट ने नवाचार, डिजाइन और भारतीय शिल्प कौशल को एक मंच पर प्रस्तुत करते हुए यह संदेश दिया है कि भविष्य का होम टेक्सटाइल उद्योग टिकाऊ विकास, तकनीकी नवाचार और उपभोक्ता-केंद्रित डिजाइन पर आधारित होगा। ट्राइडेंट का लक्ष्य भारतीय रचनात्मकता और गुणवत्ता को दुनिया भर के घरों तक पहुंचाना है।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Bharat Tex 2026 , Trident Group , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD