Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने पोलावरम प्रोजेक्ट का किया हवाई निरीक्षण, निर्माण कार्यों की समीक्षा की

N Chandrababu Naidu, Nara Chandrababu Naidu, Chief Minister of Andhra Pradesh, Andhra Pradesh, Telugu Desam Party, TDP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एलुरु , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 13:09 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को एलुरु जिले में स्थित महत्वाकांक्षी पोलावरम सिंचाई परियोजना का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से परियोजना क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया और विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने स्पिलवे से होकर बह रहे गोदावरी नदी के बाढ़ के पानी का निरीक्षण किया।

इसके अलावा उन्होंने अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम कॉफरडैम के बीच चल रहे निर्माण कार्यों का भी हवाई सर्वेक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजना की मौजूदा स्थिति और निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पोलावरम परियोजना के अर्थ- कम-रॉक फिल (ईसीआरएफ) डैम के गैप-1 और गैप-2 में चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

इसके साथ ही उन्होंने हाइड्रोपावर जनरेशन स्टेशन के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। पोलावरम परियोजना को राज्य की प्रमुख सिंचाई और जल प्रबंधन योजनाओं में शामिल किया जाता है, जिसके पूरा होने से कृषि और जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के जल संसाधन मंत्री निम्मला रामा नायडू और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने परियोजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, निर्माण की समयसीमा और आगे की कार्ययोजना पर मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हाई-लेवल समीक्षा बैठक के दौरान परियोजना के अहम हिस्सों पर चर्चा की। बैठक में जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा एमईआईएल ग्रुप के प्रोजेक्ट्स डायरेक्टर (हेवी इंजीनियरिंग) सीएच. सुब्बैया और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने परियोजना में हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि पोलावरम जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण कार्यों में जुटे अधिकारियों, इंजीनियरों और संबंधित एजेंसियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। पोलावरम परियोजना आंध्र प्रदेश की प्रमुख बहुउद्देश्यीय परियोजनाओं में से एक है। सरकार का कहना है कि इसके पूरा होने से सिंचाई क्षमता बढ़ाने, पेयजल उपलब्धता सुधारने और राज्य के विकास को गति देने में मदद मिलेगी।

 

Tags: N Chandrababu Naidu , Nara Chandrababu Naidu , Chief Minister of Andhra Pradesh , Andhra Pradesh , Telugu Desam Party , TDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD