Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब में लगेंगे 1.5 करोड़ पौधे

वर्ष 2026-27 के दौरान 1.50 करोड़ पौधे लगाने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी: मुख्यमंत्री

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP Punjab, Chief Minister Of Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 11:08 IST

श्री गुरु रविदास जी महाराज द्वारा दिए गए समानता, दया और भाईचारे के शाश्वत संदेश को समर्पित करते हुए भगवंत सिंह मान सरकार ने गुरु साहिब के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक विशाल वृक्षारोपण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत वर्ष 2026-27 के दौरान पूरे राज्य में 1.50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक जिले में 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। 

यह अभियान पंजाब के सबसे बड़े पर्यावरण संरक्षण अभियानों में से एक होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे पहले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित प्रत्येक जिले में 3.50 लाख पौधे लगाए गए थे।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के साथ-साथ प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हम वर्ष 2026-27 के दौरान 1.50 करोड़ पौधे लगा रहे हैं और यह अभियान लगातार जारी है। श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व निकट आ रहा है, जिसे समर्पित हम प्रत्येक जिले में 6.50 लाख नए पौधे लगाने का निर्णय लिया है। 

आने वाले दिनों में इस अभियान की रूपरेखा और इसके क्रियान्वयन की पूरी प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी।” मुख्यमंत्री ने वन विभाग के कर्मचारियों की निष्ठा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कर्मचारी पहले की तरह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नियमित नियुक्ति मिलने के बाद वे और अधिक उत्साह, ईमानदारी तथा लगन के साथ जनसेवा करेंगे।

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित होगा विशाल वृक्षारोपण अभियान

भगवंत मान सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित प्रत्येक जिले में 6.50 लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया है। राज्य में हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2026-27 के दौरान कुल 1.50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान पंजाब सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की कड़ी है। 

इससे पहले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित प्रत्येक जिले में 3.50 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP Punjab , Chief Minister Of Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD