Saturday, 18 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

यादों में केसरबाई केरकर : सिर्फ धरती नहीं, अंतरिक्ष तक पहुंचे उनके सुर

Music
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:46 IST

कुछ आवाजें वक्त के साथ नहीं मिटतीं बल्कि इतिहास बन जाती हैं। केसरबाई केरकर ऐसी ही एक महान शास्त्रीय गायिका थीं, जिनके सुरों की गूंज धरती से निकलकर अंतरिक्ष तक पहुंची। उनकी गायकी में ऐसी गहराई और मिठास थी कि सुनने वाला मंत्रमुग्ध हो जाता था। केसरबाई केरकर का जन्म 13 जुलाई 1892 को गोवा के केरी गांव में हुआ था।

उस समय गोवा पुर्तगालियों के शासन में था। बचपन से ही उनका झुकाव संगीत की ओर था। महज आठ साल की उम्र में उन्होंने संगीत सीखना शुरू कर दिया था। छोटी उम्र में शुरू हुई यह साधना आगे चलकर उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान हस्तियों में शामिल कर गई। संगीत सीखने के लिए केसरबाई ने कई बड़े उस्तादों से शिक्षा ली।

उन्होंने कोल्हापुर जाकर संगीत की बारीकियां सीखीं। इसके बाद साल 1921 में वह जयपुर-अतरौली घराने के प्रसिद्ध उस्ताद अल्लादिया खान की शिष्या बनीं। करीब 11 साल तक उन्होंने उनके मार्गदर्शन में कठिन रियाज किया। यही मेहनत आगे चलकर उनकी गायकी की सबसे बड़ी ताकत बनी। केसरबाई की आवाज में एक अलग ही असर था।

वह कोई भी राग सिर्फ गाने के लिए नहीं गाती थीं बल्कि उसे पूरी तरह समझकर और महसूस करके पेश करती थीं। जब वह मंच पर आती थीं तो पूरा माहौल शांत हो जाता था। श्रोता उनकी आवाज में खो जाते थे। उनकी गायकी में सुरों की शुद्धता, भावनाओं की गहराई और रागों की खूबसूरती साफ दिखाई देती थी। उनकी पहचान को सबसे बड़ी ऊंचाई मिली उनके मशहूर गीत 'जात कहां हो' से।

राग भैरवी पर आधारित यह प्रस्तुति इतनी खास थी कि इसकी गूंज पूरी दुनिया तक पहुंच गई। साल 1977 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयजर मिशन के साथ एक खास रिकॉर्ड अंतरिक्ष में भेजा था, जिसे 'गोल्डन रिकॉर्ड' कहा गया। इस रिकॉर्ड में दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों और सभ्यताओं की झलक दिखाने वाले संगीत और संदेश शामिल थे।

इसमें केसरबाई केरकर की आवाज में रिकॉर्ड किया गया 'जात कहां हो' भी शामिल था। केसरबाई की कला को भारत ने भी खूब सम्मान दिया। उन्हें साल 1953 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद 1969 में भारत सरकार ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्म भूषण से नवाजा। महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर भी उनकी गायकी से प्रभावित थे।

उन्होंने केसरबाई को 'सुरश्री' की उपाधि दी, जिसका अर्थ है सुरों की रानी। 16 सितंबर 1977 को केसरबाई केरकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन उनकी आवाज और संगीत की विरासत आज भी जिंदा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के इतिहास में उनका नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा।

 

Tags: Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD