Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

अमित शाह ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को दी बधाई

Amit Shah, Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Ahmedabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:26 IST

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, इस अभियान से जुड़े 25,000 से अधिक वॉलंटियर्स तथा क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण आज जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान ने देशभर के करोड़ों नागरिकों को प्रकृति संरक्षण के इस महायज्ञ से जोड़ने का कार्य किया है। आज गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र ने इस जन-आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा कि मियावाकी तकनीक के माध्यम से मात्र एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करना जनभागीदारी, सुव्यवस्थित योजना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, अभियान से जुड़े सभी विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, 25 हजार से अधिक वॉलंटियर्स तथा क्षेत्र के सभी नागरिकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

गांधीनगर की जनता ने ‘सार्वजनिक वृक्षारोपण अभियान’ के तहत गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 1 करोड़ 26 लाख से अधिक पौधारोपण किया है। इनमें 404 सार्वजनिक स्थलों पर 1,15,93,513 पौधों का रोपण किया गया, जबकि क्षेत्र के नागरिकों ने अपने निजी परिसरों में 11 लाख से अधिक पौधे लगाए।

सार्वजनिक स्थलों पर सानंद विधानसभा के 186 स्थलों पर 53,64,504 पौधे, गांधीनगर उत्तर विधानसभा के 97 स्थलों पर 18,09,850 पौधे, कलोल विधानसभा के 77 स्थलों पर 16,64,675 पौधे, घाटलोडिया विधानसभा के 18 स्थलों पर 8,32,370 पौधे, वेजलपुर विधानसभा के 10 स्थलों पर 17,54,000 पौधे तथा साबरमती विधानसभा के 6 स्थलों पर 82,314 पौधों का रोपण किया गया।

 यह व्यापक अभियान जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'प्रकृति के साथ प्रगति' तथा सतत विकास का जो विजन देश के सामने रखा है, उसे गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में ऑक्सीजन पार्कों के निर्माण, व्यापक वृक्षारोपण, तालाबों के पुनर्निर्माण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न जन-अभियानों के माध्यम से धरातल पर उतारा जा रहा है।

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र आज पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के क्षेत्र में देश के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है। अमित शाह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी से चल रहे ऐसे अभियान विकसित भारत के निर्माण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

 

Tags: Amit Shah , Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD