Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुनाफ पटेल: विश्व कप 2011 में टीम को चैंपियन बनाने वाले तेज गेंदबाज के लिए '1983' कैसे अहम है?

Munaf Patel, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 11:10 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल का जन्म एक बेहद साधारण परिवार में हुआ था, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने न सिर्फ भारतीय टीम में जगह बनाई, बल्कि विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे। मुनाफ पटेल का जन्म 12 जुलाई 1983 को इखर, गुजरात में हुआ था। 

यह वह साल था, जब भारतीय टीम ने अपना पहला वनडे विश्व कप (25 जून 1983) जीता था। भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में जब दूसरा वनडे विश्व कप जीता, मुनाफ पटेल उस टीम के सदस्य थे और टीम की तरफ से तीसरे सर्वाधिक सफल गेंदबाज थे। 

घरेलू क्रिकेट में 'भरूच एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर रहे मुनाफ अपनी तेज रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने गए। उनकी प्रतिभा को सबसे पहले भारत के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने पहचाना। नेट्स में उनकी गेंदबाजी देखने के बाद मोरे ने उन्हें चेन्नई स्थित एमआरएफ पेस फाउंडेशन भेजा, जहां उन्होंने डेनिस लिली और टी.ए. शेखर की देखरेख में प्रशिक्षण लिया। 

यहीं से उनकी रफ्तार ने सबका ध्यान खींचा और उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे तेज गेंदबाज कहा जाने लगा। दिलचस्प बात यह रही कि गुजरात या बड़ौदा की बजाय मुनाफ ने मुंबई से घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला किया। इसमें सचिन तेंदुलकर की अहम भूमिका रही, जिन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों से बात कर उन्हें टीम में शामिल कराने में मदद की।

हालांकि, उनका प्रथम श्रेणी करियर लगातार चोटों से प्रभावित रहा। मैदान पर खेलने से ज्यादा समय उन्हें फिटनेस हासिल करने में बिताना पड़ा। शुरुआती दिनों में वह केवल गति पर निर्भर थे, लेकिन बाद में उन्होंने रिवर्स स्विंग और यॉर्कर जैसी कला भी अपनी गेंदबाजी में शामिल कर ली। 

मुनाफ ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। 2006 से 2011 के बीच मुनाफ ने 13 टेस्ट, 70 वनडे और 3 टी20 मैच खेले। टेस्ट में 35, वनडे में 86 और टी20 में उन्होंने 4 विकेट लिए। मुनाफ का करियर चोटों से प्रभावित रहा और इसी वजह से ज्यादा लंबा नहीं चल सका। 

मुनाफ 2011 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें चोटिल तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार की जगह टीम में शामिल किया गया था। विश्व कप में 11 विकेट लेकर उन्होंने भारतीय टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।  

2018 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद पटेल कोचिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ गेंदबाजी कोच के तौर पर जुड़े रहे हैं।  

 

Tags: Munaf Patel , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD