Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दारा सिंह : 6 फुट 2 इंच की कद-काठी वाले 'आयरनमैन', 36 साल में लड़ी 500 से ज्यादा कुश्तियां, कोई हरा नहीं सका

Khas Khabar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 09:54 IST

भारतीय कुश्ती के महान पहलवान दारा सिंह ने अखाड़े के साथ अभिनय में भी अपनी छाप छोड़ी। 'रुस्तम-ए-हिंद' दारा सिंह को भारत में फ्रीस्टाइल रेसलिंग को लोकप्रिय बनाने और उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय जाता है। 6 फुट 2 इंच की कद-काठी वाले दारा सिंह ने अपने 36 साल के करियर में 500 से ज्यादा पेशेवर कुश्तियां लड़ीं, जिसमें एक बार भी शिकस्त नहीं झेली।

फिल्मों और टीवी धारावाहिक 'रामायण' में हनुमान की भूमिका निभाकर दारा सिंह घर-घर में लोकप्रिय हुए। 19 नवंबर 1928 को पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित धरमचूक गांव में जन्मे दीदार सिंह रंधावा बचपन से ही अन्य बच्चों की तुलना में अधिक ताकतवर थे, उन्हें घी-दूध का काफी शौक था। महज 14 साल की उम्र में दारा सिंह की शादी बच्चू कौर से करवा दी गई।

तीन साल बाद वह पिता बन गए। परिवार बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ने लगा था। ऐसे में कमाई का जरिया खोजना जरूरी था। 127 किलो वजनी दारा सिंह की कद-काठी देखकर उन्हें सिंगापुर में एक ड्रम बनाने वाली कंपनी ने काम पर रख लिया। इसी फैक्ट्री में उनकी मुलाकात रेसलर हरनाम सिंह से हुई, जिन्होंने ट्रेनिंग लेकर रेसलिंग की सलाह दी, जिसके बाद उन्होंने दिग्गज पहलवानों के साथ रेसलिंग की।

53 इंच के सीने वाले दारा सिंह रोजना 2 लीटर दूध पीते थे। इसके अलावा आधा किलो मटन, 8-10 रोटियां, घी, बादाम और काजू-किशमिश उनकी खुराक का हिस्सा था। हालांकि, मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने के लिए वह हफ्ते में एक दिन व्रत भी रखते थे।विदेश में कुश्ती कर रहे दारा सिंह को हिंदी फिल्मों में भी काम मिलने लगा।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म संगदिल (1952) से की। साल 1961 में उन्होंने सुरजीत कौर से दूसरी शादी कर ली। साल 1962 में दारा सिंह का सामना वर्ल्ड चैंपियन किंग कॉन्ग से था। सभी सोच रहे थे कि ये भारतीय लड़का 200 किलो वजनी किंग कॉन्ग के सामने टिक भी नहीं सकेगा, लेकिन दारा सिंह ने सभी को दंग कर दिया।

उन्होंने किंग कॉन्ग को अपने दोनों हाथों से हवा में उठाया और सीधे रिंग से बाहर पटक दिया। साल 1959 में दारा सिंह ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जॉर्ज गार्डियांका को हराकर कॉमनवेल्थ वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। साल 1968 में दारा सिंह ने तीन बार के हैवीवेट चैंपियन लाऊ थेज को मात देकर वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की। 80 के दशक में जब रामानंद सागर ने 'रामायण' टीवी शो बनाने का विचार किया, तो 'हनुमान' के रोल के लिए दारा सिंह का नाम सुझाया गया।

इससे पहले दारा सिंह फिल्मों में भीम, भगवान शिव और बजरंग बली का किरदार निभा चुके थे। इस टीवी शो ने दारा सिंह को इतना मशहूर कर दिया कि लोग उन्हें भगवान का दर्जा देकर आशीर्वाद तक लेते थे। यूं तो दारा सिंह रोजाना मटन खाते थे, लेकिन भगवान हनुमान के रोल के लिए उन्होंने मांसाहार त्याग दिया था। साल 1978 में उन्होंने 'दारा स्टूडियो' की नींव रखी।

साल 1983 में कुश्ती से संन्यास ले लिया। इसके बाद साल 1998 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए। राज्यसभा के लिए नॉमिनेट होने वाले पहले खिलाड़ी दारा सिंह साल 2003 से 2009 तक राज्यसभा में रहे। 7 जलाई 2012 को दारा सिंह हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए, जिसके बाद लो-ब्लड फ्लो के कारण उनका ब्रेन डैमेज हो गया। 12 जुलाई को दारा सिंह दुनिया को अलविदा कह गए। उन्हें 2018 में मरणोपरांत 'डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया।

 

Tags: Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD