Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत वडाला जोहल, तलवंडी डोगरा, वडाली डोगरा एवं अड्डा टांगरा में लोगों की समस्याएं सुनीं

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 11, 2026, 10:55 IST

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव वडाला जोहल, तलवंडी डोगरा, वडाली डोगरा तथा अड्डा टांगरा में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रमों के दौरान लोगों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की अपनी सरकार है, जो लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए स्वयं उनके बीच पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक की समस्या का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के दौरान जनता से जो वादे किए थे, उन्हें लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर परिवार को प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान कर राज्य के लोगों को बड़ी राहत दी गई है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शिक्षा क्रांति के माध्यम से सरकारी विद्यालयों का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के कारण पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना भी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के विकास का उल्लेख करते हुए सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र उनके लिए अपने परिवार के समान है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में जितना विकास कार्य हुआ है, उतना पिछले कई दशकों में भी नहीं हो पाया। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे तथा विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। लोक निर्माण मंत्री ने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी प्रत्येक जायज मांग एवं समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा पंजाब सरकार जनकल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD