Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- अरविंद केजरीवाल

रोहिण सेक्टर 10 के जापानी पार्क में रविवार सुबह 10 बजे सुंदरकांड पाठ के बाद देश भर सिग्नेचर कैंपेन चलाया जाएगा- केजरीवाल

Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 18:26 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में डकैती डालने वाले महा पापियों को सजा दिलवाने को लेकर रविवार को सुंदरकांड पाठ कराने और देश भर में सिग्नेचर कैंपेन चलाने की घोषणा की। रविवार को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जेएमडी टेंट, जापानी पार्क में सुबह 10 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। 

इसके बाद हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर देश भर में सिग्नेचर कैंपेन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों का घटनाक्रम दर्शाता है कि राम मंदिर में डकैती करने वाले महा पापियों को मोदी सरकार बचाने में लगी है। जबकि सनातन के इन गुनहगारों को फांसी मिलनी चाहिए थी। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हर सनातनी हिंदू का धर्म है कि इन महा पापियों को सज़ा दिलवाने के लिए अपने आप को समर्पित करे। जो लोग इन पापियों को सज़ा दिलवाने के लिए प्रयास करेंगे, प्रभु श्री राम उनका और उनके परिवार का कल्याण करेंगे। 

इसके लिए इस रविवार को दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आप सब लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। पाठ के बाद इस पर चर्चा होगी कि प्रभु श्री राम के गुनहगारों को सज़ा दिलवाने के लिए क्या प्रयास करने हैं। 

सिग्नेचर कैंपेन में एक लेटर पर राम भक्त साइन करेंगे, जो प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे। “आप” मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों का घटनाक्रम यह दिखाता है कि मोदी सरकार ऊपर से नीचे तक पूरी तरह से उन लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने श्री रामचंद्र जी के घर में चोरी और डकैती करने का महापाप किया। 

वहां जमीनों के बड़े-बड़े घोटाले हुए, जिसके सारे कागज मौजूद हैं। 2 करोड़ रुपए की जमीन मंदिर ट्रस्ट ने 18 करोड़ रुपए में खरीदी। सारे कागज मौजूद होने के बावजूद उस पर कोई जांच नहीं हो रही है, कोई एफआईआर नहीं हो रही है और किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि निर्माण कार्यों में किन कंपनियों को ठेके दिए गए, इस पर खुले आरोप लग रहे हैं। उनके इंजीनियर कह रहे हैं कि कंस्ट्रक्शन में 40 फीसद कमीशन मांगा जाता था, लेकिन उसकी कोई जांच नहीं हो रही है।

इतने बड़े स्तर पर चढ़ावे की चोरी हुई, सीसीटीवी कैमरे के अंदर इतनी सारी घटनाएं कैद हुईं, लेकिन उसकी भी कोई जांच नहीं हो रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आठ छोटे लोगों को पकड़कर जेल में डाल दिया गया है और बाकी सभी बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। 

ऐसे में अब जनता को आवाज उठानी पड़ेगी और प्रभु की शरण में जाना होगा। इसलिए इस 12 जुलाई, रविवार को सुबह 10 बजे जेएमडी टेंट, जापानी पार्क, सेक्टर 10, रोहिणी में हम लोग सुंदरकांड का पाठ करेंगे। सभी श्रद्धालुओं और राम भक्तों से निवेदन है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वहां पहुंचें। 

सुंदरकांड पाठ के बाद हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर एक सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यह सिग्नेचर कैंपेन देश भर में चलाया जाएगा। यह केवल आम आदमी पार्टी का सिग्नेचर कैंपेन नहीं है, बल्कि जहां-जहां राम भक्त और श्रद्धालु हैं, जो इस पूरे घटनाक्रम से आहत हैं, वे सभी यह कैंपेन करेंगे। 

इस सिग्नेचर कैंपेन में एक आम नागरिक की प्रधानमंत्री मोदी जी के नाम एक चिट्ठी है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ये लेटर साइन किए जाएंगे, हम घर-घर जाएंगे और दिल्ली सहित हर जगह हजारों की संख्या में हनुमान चालीसा के पाठ रखे जाएंगे। लोग हनुमान चालीसा पढ़ेंगे, हनुमान जी और रामचंद्र जी की आरती गाएंगे और उसके बाद बड़ी श्रद्धा से इस लेटर पर साइन करेंगे। इसके बाद ये सभी लेटर प्रधानमंत्री जी को भेजे जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि जब लोग भगवान की शरण में जाकर और उनका आशीर्वाद लेकर यह काम करेंगे, तो चंदा चोरी करने वाले और रामचंद्र जी के घर में डकैती डालने वालों को जरूर सजा मिलेगी। हर सनातनी का यह फर्ज और धर्म है कि वह श्री रामचंद्र जी के यहां डकैती करने वाले महा पापियों को सजा दिलवाने की पूरी कोशिश करे। जो लोग भी इस कार्य को करेंगे, उनका और उनके परिवार का महा कल्याण होगा।

प्रधानमंत्री के नाम इस चिट्ठी पर राम भक्त करेंगे सिग्नेचर

आदरणीय प्रधानमंत्री जी, 

श्री राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी छोटी-बड़ी बचत से श्री राम मंदिर के निर्माण में योगदान दिया था। कई लोगों ने तो अपनी पूरी जिंदगी की जमा पूंजी दे दी और अधिकांश ने रसीद तक नहीं मांगी क्योंकि उन्होंने सोचा कि यह भगवान का घर है, यहां क्या हिसाब मांगना? आज उस विश्वास को भारी ठेस पहुंची है।

श्री राम मंदिर से संबंधित हर कार्य प्रधानमंत्री जी आपने आगे बढ़-चढ़कर किए। आपने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाया और उसके हर मेंबर को व्यक्तिगत रूप से चुनकर नियुक्त किया, जो आपके बेहद करीबी माने जाते हैं। अब जब इतने बड़े स्तर पर बेईमानी हुई है, तो आपकी चुप्पी से मैं आहत हूं। 

2021 के पहले से ही ट्रस्ट में जमीनों के घोटाले, निर्माण कार्यों में 40 फीसद तक की कमीशनखोरी और अब इतने बड़े पैमाने पर चढ़ावा चोरी की खबरें कई वर्षों से मीडिया में प्रमुखता से आ रही हैं। मुझे लगता रहा कि यह सब आपके संज्ञान में होगा और आप किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेंगे। लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम ने मेरे विश्वास को धक्का पहुंचाया है। 

ऐसा लग रहा है कि भगवान के दोषियों को सजा दिलवाने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा लगता है कि एसआईटी और एफआईआर मात्र लोगों की आंखों में धूल झोंकने और मामले को रफा-दफा करने की कोशिशें हैं। 

आठ छोटे कर्मचारियों को पकड़कर बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री जी, ऐसा प्लीज मत कीजिए। भगवान राम के मंदिर से चोरी करने वाले दोषियों को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। उन्हें बचाना महापाप है। मैं आपको यह पत्र बहुत उम्मीद से लिख रहा हूं।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD