Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले-हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप क्यों किया

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Ayodhya
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अयोध्या , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 15:17 IST

राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के पुराने विवाद को फिर उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए आस्था के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई सरकार दिल्ली की जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा सकती है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या के विकास को वर्षों तक रोके रखा, वही आज दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने अयोध्या में वह परिवर्तन कर दिखाया है, जो पिछले 500 वर्षों में संभव नहीं हो पाया। इस दौरान उन्होंने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 432 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के बीकापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो लोग आस्था और रामभक्ति की बातें करते हैं, वही कभी हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का काम करते थे। यह आस्था के साथ खिलवाड़ था। उन्होंने सवाल किया, "क्या कोई सरकार दिल्ली की जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा सकती है?" हनुमानगढ़ी में ऐसा कराना सपा और कांग्रेस का पाप था, जिसे प्रदेश की जनता ने कभी स्वीकार नहीं किया।

राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर हाल के विवादों का बिना नाम लिए जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग आस्था के मुद्दों पर केवल राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा सरकार ने अयोध्या के विकास और उसकी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने का काम किया है। जिन लोगों ने वर्षों तक राम मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं और रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या विकास से वंचित रही। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों ने न तो यहां के धार्मिक महत्व का सम्मान किया और न ही बुनियादी विकास पर ध्यान दिया। पहले सरयू नदी प्रदूषित रहती थी, बुनियादी सुविधाओं का अभाव था और अयोध्या की पहचान उपेक्षा से जुड़ी हुई थी, लेकिन डबल इंजन सरकार ने इसकी तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं।

आज अयोध्या महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के माध्यम से देश-दुनिया से जुड़ चुकी है। आधुनिक सड़कें, बेहतर रेलवे संपर्क, घाटों का सौंदर्यीकरण और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा अयोध्या को नई पहचान दे रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एयरपोर्ट निर्माण का भी विरोध करती थी और लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती थी, लेकिन आज वही एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों को अयोध्या से जोड़ रहा है।

अगर नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो तो विकास अपने आप होता है। जब प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान का आशीर्वाद मिलता है तो कार्यों में कोई बाधा नहीं आती। डबल इंजन सरकार ने अयोध्या में वह कर दिखाया है, जो पिछले 500 वर्षों में संभव नहीं हो सका। आज अयोध्या विकास, विरासत और आध्यात्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बन रही है।

सीएम योगी ने विपक्ष पर भगवान राम से जुड़े स्थलों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और निषादराज गुह के नाम पर बनाए गए रैन बसेरे तक का विरोध किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज गुह के मिलन स्थल की भूमि को वक्फ के नाम पर कब्जाने की कोशिश भी की गई थी।

जनता ने अब विकास और विरासत के मॉडल को स्वीकार किया है। अयोध्या इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां धार्मिक आस्था के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और सहायता राशि वितरित की तथा पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Ayodhya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD