Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चौथा टी20 : फिलिप साल्ट-हैरी ब्रूक की अटूट शतकीय साझेदारी, भारत को 9 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया कब्जा

Sports News, Cricket, Harry Brook, Phil Salt, India, England, Bristol
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रिस्टल , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 14:35 IST

फिलिप साल्ट और हैरी ब्रूक की अटूट शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ काउंटी ग्राउंड में खेले गए टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।

इसके बाद अगले मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। नॉटिंघम में खेला गया तीसरा मैच मेजबान टीम ने 125 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी। अब सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 11 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला जाना है। गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए।

टीम इंडिया 48 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 53 रन जोड़े। दुबे 23 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अय्यर ने तिलक वर्मा (11) के साथ 29 रन और वाशिंगटन सुंदर (5) के साथ 27 रन जुटाए। अय्यर 49 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 80 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि विल जैक्स और आदिल रशीद को 1-1 सफलता हाथ लगी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने महज 13.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। मेजबान टीम को 2.3 ओवर में जोस बटलर के रूप में पहला झटका लगा, जो 8 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कप्तान हैरी ब्रूक ने फिलिप साल्ट के साथ मोर्चा संभाला।

दोनों खिलाड़ियों ने 68 गेंदों में 146 रन की अटूट साझेदारी की। 'प्लेयर ऑफ द मैच' ब्रूक 35 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 79 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि साल्ट ने 42 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ नाबाद 59 रन बनाए। भारत की तरफ से एकमात्र सफलता अर्शदीप सिंह के हाथ लगी, जिन्होंने 3.5 ओवरों में 41 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Harry Brook , Phil Salt , India , England , Bristol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD