Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित

 

अमृतसर में बी.के.आई. के तीन गुर्गे 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को भंग करने के इरादे से आपराधिक गतिविधियों की बना रहे थे योजना: डी.जी.पी. गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 08, 2026, 18:14 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने अवैध हथियारों और विस्फोटक पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके तीन आरोपियों को छह हैंड ग्रेनेड और 12 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिंटू, जोबनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है, जो सभी अमृतसर के गांव कक्कड़ के रहने वाले हैं। बरामद की गई पिस्तौलों में आठ .30 बोर और चार 9 एम.एम. पिस्तौलें तथा नौ जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों की हुंडई आई-20 कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी-13-5454 है, को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वे इस खेप की सप्लाई के लिए कर रहे थे।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार ये आरोपी आई.एस.आई. और विदेश-आधारित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) के गुर्गों की शह पर एक विदेशी तस्कर के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सीमावर्ती राज्य पंजाब के विभिन्न शहरों में कानून-व्यवस्था की स्थिति को भंग करने के इरादे से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर की पुलिस टीमों को ठोस सूचना मिली थी कि संदिग्ध व्यक्ति—चिंटू, जोबनप्रीत सिंह और गुरप्रीत उर्फ गोपी ने हाल ही में अपने हैंडलरों के निर्देशों पर अजनाला क्षेत्र से विस्फोटकों, हथियारों और गोला-बारूद की एक बड़ी खेप हासिल की है और वे इस खेप को भारतमाला बाईपास हाईवे पर बने अंडरपास के पास अमृतसर-चोगांवां रोड पर अपने अन्य साथियों को सौंपने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अमृतसर क्षेत्र में नाका लगाकर एक आई-20 कार को रोका, जिसमें उपरोक्त तीनों आरोपी बैठे थे। उन्होंने आगे बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से छह हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौलें बरामद हुईं।

डी.जी.पी. ने कहा कि आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए इस मामले की कई पहलुओं से बारीकी से जांच की जा रही है। इस संबंध में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.) पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम की धारा 25, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं 4 व 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 61(2) के तहत एफ.आई.आर. संख्या 45, दिनांक 07-07-2026 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD