Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

विंबलडन : एलेक्जेंड्रा एला को मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं जैस्मीन पाओलिनी

Sports News, Tennis, Wimbledon, Wimbledon 2026, Jasmine Paolini, Alexandra Eala, London
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 12:33 IST

विंबलडन में सोमवार को इटली की जैस्मीन पाओलिनी ने विमेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में एलेक्जेंड्रा एला को 6-4, 4-6, 6-3 से मात दी। चिलचिलाती गर्मी में सेंटर कोर्ट पर फिलीपींस की उभरती हुई खिलाड़ी की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए पाओलिनी ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब क्वार्टर फाइनल में पाओलिनी का मुकाबला 12वीं सीड मार्टा कोस्तयुक से होगा, जो ऐशलिन क्रूगर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम-आठ के दौर में पहुंची हैं।

एलेक्जेंड्रा एला किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड तक पहुंचने वाली फिलीपींस की पहली महिला खिलाड़ी हैं। इस मैच में एला के निडर शॉट और उनके दृढ़ संकल्प की झलक दिखी। 13वीं सीड पाओलिनी ने मैच की तेज शुरुआत करते हुए पहले सेट में 4-1 की बढ़त बनाकर खेल पर अपना नियंत्रण बनाने की कोशिश की। हालांकि, 21 वर्षीय बाएं हाथ की खिलाड़ी एला ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल कर ली।

पिछले राउंड में मौजूदा चैंपियन इगा स्वियातेक को मात देने वालीं एला ने अपनी पकड़ मजबूत की और सेंटर कोर्ट पर उत्साहित दर्शकों के सामने अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने दूसरा सेट 6-4 से जीतकर मैच बराबरी पर ला दिया। 30 वर्षीय पाओलिनी की गलतियां बढ़ने के साथ ही एला ने मोमेंटम हासिल किया और एक और बड़ा उलटफेर करने की स्थिति में आ गईं।

अंतिम सेट में मुकाबला बराबरी का था, लेकिन अनुभवी इतालवी खिलाड़ी ने अहम मौके पर अपना ध्यान फिर से केंद्रित किया। पाओलिनी ने 5-3 की बढ़त बनाने के लिए महत्वपूर्ण 'ब्रेक ऑफ सर्व' हासिल किया और फिर एला के रिटर्न के बाहर जाने पर जीत सुनिश्चित कर ली। इस जीत के साथ ही पिछले साल की विंबलडन रनर-अप ऑल इंग्लैंड क्लब में एक और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं, जबकि एला एक ऐतिहासिक सफर के बाद बाहर हो गईं। इस सफर ने उन्हें ग्रैंड स्लैम के दूसरे सप्ताह तक पहुंचने वाली पहली फिलीपीनी खिलाड़ी बनाया। 

 

Tags: Sports News , Tennis , Wimbledon , Wimbledon 2026 , Jasmine Paolini , Alexandra Eala , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD