Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब

 

संगीत के 'पंचम' : कांच, बोतल और चाबियों जैसी चीजों से म्यूजिक, नए-नए एक्सपेरिमेंट्स के लिए रहे प्रसिद्ध

Music, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 18:17 IST

महान संगीतकार राहुल देव बर्मन को दुनिया 'पंचम दा' के नाम से जानती है। खास बात यह है कि उन्होंने हर साधारण आवाज में धुन ढूंढने की कला को नई ऊंचाई दी। यह सोच उनके पूरे करियर की पहचान बन गई। उन्होंने साबित किया कि संगीत सिर्फ वाद्ययंत्रों से नहीं, बल्कि हर धड़कती और टकराती आवाज से बन सकता है।

पंचम दा का जन्म 27 जून 1939 को कोलकाता में हुआ था। संगीतकार सचिन देव बर्मन के बेटे होने के कारण उन्हें बचपन से ही संगीत का माहौल मिला। उन्होंने महज नौ साल की उम्र में फिल्म 'फंटूश' के लिए धुन तैयार की थी, जिसमें 'ऐ मेरी टोपी पलट के आ' जैसे शुरुआती काम शामिल थे। बचपन में ही उनका झुकाव नई धुनों को तैयार करने की ओर था।

बाद में जब वह मुंबई आए तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता के असिस्टेंट के रूप में की और धीरे-धीरे स्वतंत्र संगीतकार बन गए। आर.डी. बर्मन को शुरुआती पहचान फिल्म 'तीसरी मंजिल' के गाने 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा' से मिली। इस गाने ने उन्हें एक मॉडर्न संगीतकार के रूप में स्थापित किया। इसके बाद 'हरे रामा हरे कृष्णा' का 'दम मारो दम', और 'कटी पतंग' का 'ये शाम मस्तानी' जैसे गानों ने उन्हें सुपरहिट संगीतकार बना दिया।

1970 और 80 के दशक में उनका सुनहरा दौर रहा, जब उन्होंने राजेश खन्ना और किशोर कुमार के साथ मिलकर कई यादगार गाने दिए। 'आराधना' का 'मेरे सपनों की रानी', 'अमर प्रेम' का 'चिंगारी कोई भड़के', 'कुदरत' का 'हमें तुमसे प्यार कितना', और 'अमर अकबर एंथनी' का 'पर्दा है पर्दा' जैसे गाने आज भी लोकप्रिय हैं। इस दौर में वह कांच, बोतल, चम्मच और कंघी जैसी चीजों से धुनें तैयार करते थे।

फिल्म 'शोले' के मशहूर गीत 'महबूबा महबूबा' में उन्होंने बोतल में फूंक मारकर अनोखी रिदम तैयार की। फिल्म 'यादों की बारात' के गीत 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' में उन्होंने कांच की प्याली और चम्मच की टकराहट से संगीत बनाया। वहीं, फिल्म 'पड़ोसन' के गीत 'एक चतुर नार' में कंघी और खुरदुरी सतह से आवाज निकालकर धुन बनाई गई।

गाने 'अगर तुम न होते' में चाबियों की आवाज से धुन तैयार की गई। वहीं, फिल्म 'किताब' में स्कूल बेंच की आवाज को संगीत का हिस्सा बनाया गया। इसके अलावा, उन्होंने कई अन्य फिल्मों में भी आम चीजों जैसे पानी, थाली और हवा की आवाजों को संगीत में बदल दिया। 1980 के बाद उनके करियर में गिरावट आने लगी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 'सनम तेरी कसम' का 'शीशा हो या दिल हो', 'मासूम' का 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी', और 'गोलमाल' का 'आने वाला पल जाने वाला है' जैसे गाने दिए।

इस दौर में उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ता गया, लेकिन संगीत से उनका रिश्ता कभी खत्म नहीं हुआ। अपने करियर के अंतिम समय में आर.डी. बर्मन को '1942: ए लव स्टोरी' में संगीत देने का मौका मिला, जिसने उनके करियर को फिर से नई चमक दी। इस फिल्म के गाने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'कुछ न कहो', और 'रिमझिम रिमझिम' बेहद लोकप्रिय हुए, लेकिन वे इस सफलता को देखने के लिए जीवित नहीं रहे। 4 जनवरी 1994 को उनका निधन हो गया।

 

Tags: Music , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD