Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर जन्मदिन विशेष : कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान स्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नू चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता

 

विंबलडन : नाओमी ओसाका ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराया, पहली बार बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

Sports News, Tennis, Wimbledon, Wimbledon 2026, Naomi Osaka, Aryna Sabalenka, London
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 12:55 IST

जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने विंबलडन 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में 6-2, 7-6(2) से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में ओसाका ने शानदार खेल दिखाया और सिर्फ एक घंटा 28 मिनट में जीत दर्ज की।

चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका के लिए यह जीत बेहद खास रही। वह पिछले कई मुकाबलों में सबालेंका से हारती रही थीं। 2026 में दोनों के बीच हुए तीनों मैच सबालेंका ने जीते थे। ओसाका ने 2018 में खेले गए यूएस ओपन के बाद पहली बार सबालेंका को हराया है। मैच की शुरुआत से ही ओसाका बेहतरीन लय में नजर आईं।

उन्होंने तेज और सटीक शॉट्स लगाए और सबालेंका को अपनी लय में आने का मौका नहीं दिया। पहले सेट में उन्होंने लगातार दबाव बनाए रखा और सेट को आसानी से 6-2 से जीता। दूसरे सेट में मुकाबला कड़ा रहा। सबालेंका ने वापसी की कोशिश की और मैच को टाई-ब्रेक तक पहुंचा दिया। हालांकि, टाई-ब्रेक में ओसाका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेट को 7-2 से जीता और मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ ओसाका ने अपने करियर में पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। इससे पहले, वह टूर्नामेंट में कभी भी अंतिम-8 तक नहीं पहुंच सकी थीं। मां बनने के बाद वापसी कर रहीं ओसाका के लिए यह उपलब्धि उनके शानदार कमबैक का बड़ा संकेत मानी जा रही है। वहीं, इस हार के साथ सबालेंका का लगातार 14 ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सिलसिला भी समाप्त हो गया।

बेलारूसी खिलाड़ी की जीत का यह सिलसिला 2022 यूएस ओपन से शुरू हुआ था। इसके अलावा, 2020 यूएस ओपन के बाद यह पहला मौका है जब उन्हें किसी ग्रैंड स्लैम में सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा है। ओसाका की इस शानदार जीत ने उन्हें विंबलडन खिताब की मजबूत दावेदारों में शामिल कर दिया है।

 

Tags: Sports News , Tennis , Wimbledon , Wimbledon 2026 , Naomi Osaka , Aryna Sabalenka , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD