Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर जन्मदिन विशेष : कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान स्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नू चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता

 

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब

Sports News, Cricket, Beth Moonet, Phoebe Litchfield, Womens T20 World Cup, Womens T20 World Cup 2026, Womens T20 World Cup 2026 Final, Australia, England, London
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 12:54 IST

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मैच में बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड के बीच शतकीय साझेदारी का जीत में अहम योगदान रहा।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था, जबकि इंग्लैंड की टीम साल 2009 में इकलौती बार चैंपियन बनी थी। लंदन में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 4 विकेट गंवाकर 150 रन बनाए। इस टीम ने महज 7 के स्कोर पर एम जोन्स (6) का विकेट गंवा दिया था।

यहां से कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने डैनी वायट-हॉज (8) के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 रन जुटाए, जबकि एलिस कैप्सी (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया ने 10.5 ओवरों के खेल तक 4 विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए थे। यहां से कप्तान ब्रंट ने फ्रेया कैंप के साथ पांचवें विकेट के लिए 55 गेंदों में 80 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।

ब्रंट 53 गेंदों में 5 चौकों के साथ 58 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कैंप ने 28 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ नाबाद 44 रन बनाए। विपक्षी खेमे से किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनेक्स और एनाबेल सदरलैंड ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवरों में ऐतिहासिक मुकाबला जीत लिया।

जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी पहले विकेट के लिए सिर्फ 17 रन जुटा सकीं। जॉर्जिया 9 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मूनी ने फोएबे लिचफील्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 100 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के बेहद करीब ला दिया। लिचफील्ड अपने अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गईं। उन्होंने 35 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 48 रन की पारी खेली।

इसके बाद बेथ मूनी ने एलिस पेरी के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 रन जुटाए। मूनी 49 गेंदों में 10 चौकों के साथ 64 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि पेरी ने 13 रन की नाबाद पारी खेली। मेजबान टीम की तरफ से शार्लेट डीन, लॉरेन बेल और सोफी एक्लेस्टोन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Beth Moonet , Phoebe Litchfield , Womens T20 World Cup , Womens T20 World Cup 2026 , Womens T20 World Cup 2026 Final , Australia , England , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD