Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर जन्मदिन विशेष : कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान स्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नू चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता

 

विंबलडन : बारबोरा क्रेजिसिकोवा को शिकस्त देकर तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं कैरोलिना मुचोवा

Sports News, Tennis, Wimbledon, Wimbledon 2026, Karolína Muchova, Barbora Krejcikova, London
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 12:53 IST

चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा ने रविवार को चौथे दौर के रोमांचक मुकाबले में हमवतन बारबोरा क्रेजिसिकोवा को 7-5, 5-7, 6-3 से मात देकर अपने करियर में तीसरी बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। विंबलडन को छोड़कर हर ग्रैंड स्लैम के कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंचने वालीं मुचोवा ने लंदन में लगातार चार बार पहले दौर में बाहर होने का निराशाजनक सिलसिला तोड़ा।

उन्होंने 2 घंटे और 45 मिनट तक चले मुकाबले में कामयाबी हासिल की। ​​बैड होमबर्ग ओपन में खिताब जीतने के बाद यह उनकी लगातार आठवीं जीत थी और अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला वर्ल्ड नंबर 1 आर्यना सबालेंका या चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका में से किसी एक से होगा। मैच का पहला सेट कड़ा मुकाबला वाला रहा।

दोनों खिलाड़ियों ने कई ब्रेक प्वाइंट्स बचाए, लेकिन आखिरकार मुचोवा ने 12वें गेम में बाजी मार ली। उन्होंने अपने पहले सेट प्वाइंट भुनाते हुए 7-5 से बढ़त हासिल की। 28 वर्षीय मुचोवा आसान जीत की ओर बढ़ती दिख रही थीं जब उन्होंने दूसरे सेट के छठे गेम में सर्विस ब्रेक करके 5-2 की मजबूत बढ़त बना ली। हालांकि, क्रेजिसिकोवा ने जबरदस्त वापसी की।

कई बार हार की कगार पर पहुंचने के बाद, 2024 विंबलडन चैंपियन ने लगातार पांच गेम जीते। उन्होंने दूसरा सेट 7-5 से अपने नाम करते हुए मैच को निर्णायक सेट तक पहुंचा दिया। मुचोवा ने फाइनल सेट में तेजी से जवाब दिया। स्कोर 1-1 से बराबर होने के बाद, उन्होंने अगले तीन गेम में दबदबा बनाया और सिर्फ एक प्वाइंट गंवाकर 4-1 की बढ़त बना ली।

मैच के आखिरी दौर में क्रेजिसिकोवा शारीरिक रूप से संघर्ष करती नजर आईं। मुचोवा ने संयम बनाए रखा और अपनी सर्विस पर मैच जीतकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। मुचोवा ने 50 विनर्स लगाए और सिर्फ 29 अनफोर्स्ड एरर किए। वहीं, क्रेजिसिकोवा ने 24 विनर्स लगाए, लेकिन 32 अनफोर्स्ड एरर की वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। मुचोवा की इस जीत ने एक और शानदार सिलसिला भी जारी रखा है; उन्होंने दूसरी चेक खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार 11 डब्ल्यूटीए टूर-लेवल मैच जीते हैं।

 

Tags: Sports News , Tennis , Wimbledon , Wimbledon 2026 , Karol na Muchova , Barbora Krejcikova , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD