Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर जन्मदिन विशेष : कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान स्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नू चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता

 

विंबलडन : जेसिका पेगुला ने इवा जोविक को हराया, दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Sports News, Tennis, Wimbledon, Wimbledon 2026, Jessica Pegula, Iva Jovic, London
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लंदन , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 12:51 IST

विंबलडन 2026 में चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला (अमेरिका) ने हमवतन इवा जोविक के खिलाफ 4-6, 6-3, 6-1 से जीत दर्ज की। रविवार को एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज करने वालीं पेगुला ने करियर में दूसरी बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। दोनों ही खिलाड़ियों के लिए पहला सेट उतार-चढ़ाव भरा रहा।

पेगुला ने सिर्फ पांच विनर्स लगाए लेकिन 16 अनफोर्स्ड एरर किए, जबकि जोविक ने 12 गलतियां कीं। जोविक ने पेगुला की सर्विस का फायदा उठाया और पहले सेट में चार बार उनकी सर्विस तोड़ी। पेगुला अपनी 17 फर्स्ट-सर्विस प्वाइंट्स में से केवल छह ही जीत सकीं। हालांकि, पेगुला ने जोविक की सर्विस तीन बार तोड़ी, लेकिन जोविक ने हर बार तुरंत जवाब दिया और पेगुला को टूर्नामेंट में अपना पहला सेट गंवाना पड़ा।

हालांकि, दूसरे सेट में पेगुला ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी फर्स्ट-सर्विस की सफलता दर 80 प्रतिशत से ऊपर चली गई और उन्होंने अपने ग्राउंडस्ट्रोक्स को बेहतर किया। पेगुला ने जोविक की सर्विस दो बार तोड़कर मैच बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में भी यह लय बनी रही। मैच का एक अहम पल तब आया जब तीसरे सेट की शुरुआत में पेगुला ने जोविक की सर्विस पर 0-40 से पिछड़ने के बाद वापसी की।

उन्होंने लगातार पांच प्वाइंट्स जीतकर शुरुआती ब्रेक हासिल किया और 3-0 की बढ़त बना ली। हालांकि, जोविक ने अपनी सर्विस बचाकर स्कोर 3-1 किया और कुछ देर के लिए उनकी बढ़त की रफ्तार धीमी कर दी, लेकिन पेगुला ने शानदार खेल दिखाते हुए आखिरी तीन गेम जीते। पेगुला 2026 में अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं, जहां उनका सामना सातवीं वरीयता प्राप्त कोको गॉफ या 11वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेंसिक से होगा।

जीत के साथ पेगुला ने इस साल जोविक के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया। रविवार की जीत से पहले भी पेगुला ने उन्हें दुबई टेनिस चैंपियनशिप में 6-4, 6-2 और चार्ल्सटन ओपन में 6-4, 5-7, 6-3 से हराया था। पेगुला ने इन दोनों टूर्नामेंट्स को अपने नाम किया था।

 

Tags: Sports News , Tennis , Wimbledon , Wimbledon 2026 , Jessica Pegula , Iva Jovic , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD