Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा : अध्ययन नर सेवा को नारायण सेवा मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही सरकार : सीएम योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई का पंचांग : कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त राम मंदिर ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में, जनता का उठ रहा विश्वास : पवन खेड़ा मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ओम, चंद्रमा, बेलपत्र और मोगरे की माला से सजे बाबा महाकाल, की गई भव्य भस्म आरती योगी कैबिनेट का फैसला, जलालाबाद का नाम बदलकर होगा परशुरामपुरी 'शेर-ए, शानदार साल हो', अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

 

चलामा छिंज मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित

कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए उपस्थित

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चम्बा (बकलोह) , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 11:45 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में भटियात उपमंडल के चलामा में रविवार को पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन उत्साह, उमंग और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर देशभर से आए नामी पहलवानों के दमखम, कौशल और रोमांचक दांव-पेचों का आनंद उठाया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने चलामा मेले को एतेहासिक बताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले और उत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन्हें संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। 

उन्होंने कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के जीवंत प्रतीक हैं जो न केवल मनोरंजन का सशक्त माध्यम हैं बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को भी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने मेला आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 71 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी मेले के विकास और सुदृढ़ आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान आयोजन समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, राकेश ठाकुर, अध्यक्ष मेला आयोजन समिति कैप्टन सागर गुरुंग, कैप्टन खजाना राम सहित अन्य मेला समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD