Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा : अध्ययन नर सेवा को नारायण सेवा मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही सरकार : सीएम योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई का पंचांग : कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त राम मंदिर ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में, जनता का उठ रहा विश्वास : पवन खेड़ा बारिश और तेज हवाओं के कहर से विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, सरकार और विपक्ष आमने-सामने ओम, चंद्रमा, बेलपत्र और मोगरे की माला से सजे बाबा महाकाल, की गई भव्य भस्म आरती योगी कैबिनेट का फैसला, जलालाबाद का नाम बदलकर होगा परशुरामपुरी 'शेर-ए, शानदार साल हो', अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी यूएस के 250वें स्थापना दिवस पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक साल का 'अमेरिका250' अभियान किया शुरू फीफा वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया अमरनाथ यात्रा 2026 : तीन दिनों में 56,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, स्वास्थ्य टीमें तैनात विंबलडन : जैनिक सिनर ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, शिंटारो मोचिजुकी को सीधे सेटों में हराया 'मैंने बहुत प्रयास किया', ब्राजील के बाहर होने के बाद नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा : क्रिस्टियानो रोनाल्डो

 

केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल : केवल सिंह ढिल्लों

होशियारपुर जेल मामले पर ढिल्लों का ‘आप’ सरकार पर तीखा हमला

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 10:51 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर में मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि साढ़े चार साल बीत जाने के बावजूद पंजाब से नशा खत्म करने की गारंटी पूरी तरह खोखली साबित हुई है। बल्कि नशे का प्रवाह पहले से कई गुना बढ़ गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि राज्य से नशा केवल तीन महीनों में जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल बाद भी नशा खत्म होना तो दूर की बात है, बल्कि बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी नशे की भेंट चढ़ रही है और सरकार का ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान पूरी तरह विफल हो चुका है।

होशियारपुर जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट की गिरफ्तारी के मामले में प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि जेलों में खुलेआम नशा बिकना सरकार की नाकामी को सिद्ध करता है। इसी जेल से वीडियो वायरल होना जेलों में खुलेआम मोबाइल फोन चलने का भी प्रमाण है। सरकार को सब कुछ पता होने के बावजूद वह चुटकुलों और ड्रामेबाज़ी में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय गैंगस्टरवाद, नशे, बेरोज़गारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से जूझ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री बेंगलुरु में छुट्टियां मना रहे हैं। ढिल्लों ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब इस समय लावारिस हो चुका है और दिल्ली से हारे हुए घोटालेबाज़ राज्य को चला रहे हैं, जबकि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां विकास की रफ्तार तेज है।

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि एक समय विकास के मामले में देश में पहले स्थान पर रहने वाला पंजाब आज 18वें स्थान पर खिसक गया है, जबकि 17वें स्थान पर रहने वाला उत्तर प्रदेश आज दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में लगातार उद्योग लग रहे हैं, कानून-व्यवस्था बेहतर है और पंजाब में फिर से खुशहाली केवल भाजपा सरकार ही ला सकती है।

महिलाओं को दिए गए 1000 रुपये प्रति माह योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 51 महीनों के 51,000 रुपये देने के बजाय केवल तीन महीनों की राशि देकर सरकार केवल ड्रामेबाज़ी कर रही है, जिससे पंजाब की महिलाओं के साथ बड़े स्तर पर धोखा हुआ है।कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए ढिल्लों ने कहा कि पार्टी आंतरिक कलह और नेतृत्व की लड़ाई में उलझी हुई है तथा पंजाब के लोगों से उसका कोई सरोकार नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी 2027 में शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के ‘सरकार-ए-खालसा’ के संकल्प को लेकर पंजाब में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग दुखी है और लोगों के लिए एकमात्र उम्मीद भारतीय जनता पार्टी है।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD