Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

पंजाब सरकार ने दूध में मिलावट रोकने के लिए शुरू किया 'शुद्ध दूध' अभियान

टोल-फ्री हेल्पलाइन, दूध की गुणवत्ता जांचने के लिए मोबाइल वैन और पोर्टेबल किटें जारी

 Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 18:43 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 'शुद्ध दूध, तंदुरुस्त पंजाब' अभियान के तहत दूध में मिलावट पर रोक लगाने तथा दूध की गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2202 शुरू की है तथा एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया है। इस अभियान संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि डेयरी विकास विभाग ने 1 अप्रैल, 2026 से अब तक 160 कैंपों में दूध के 6000 नमूनों की जांच की है।

उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर जांच करने के लिए 4 मोबाइल प्रयोगशाला वैन पहले से कार्यरत हैं तथा 5 और मोबाइल वैन विभाग के बेड़े में शामिल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में जिला डिप्टी डायरैक्टर कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित रूप से दूध की जांच की जाती है।

गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना के सहयोग से विभाग ने जिला डेयरी विकास कार्यालयों के लिए दूध में मिलावट की जांच हेतु 5000 पोर्टेबल किटें तथा पशुपालन विभाग के वेटरनरी पॉलीक्लीनिकों एवं जागरूकता कैंपों के लिए 500 किटें खरीदी और वितरित की हैं। इन किटों के माध्यम से फैट, एस.एन.एफ., प्रोटीन के साथ-साथ यूरिया, स्टार्च और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड जैसे मिलावटी पदार्थों की मौके पर ही जांच की जा सकती है। 

इससे अधिकारी और किसान तुरंत दूध की गुणवत्ता का परीक्षण कर सकते हैं। इससे केंद्रीय प्रयोगशालाओं पर निर्भरता कम होगी और मिलावट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी तेज होगी। श्री खुड्डियां ने ज़ोर देकर कहा, "मिलावटी दूध उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है और इससे डेयरी व्यवसाय से जुड़े किसानों की आय भी प्रभावित होती है। 

इस समस्या से निपटने के लिए हमने मोबाइल लैब तैनात की हैं, परीक्षण किटें वितरित की हैं और आम जनता से सीधे फीडबैक प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री नंबर भी शुरू किया है, ताकि हर स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।" पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने कहा कि अब नागरिक सभी जिला डिप्टी डायरेक्टरों के कार्यालयों में दूध के नमूनों की निःशुल्क जांच करवा सकते हैं। 

अभियान संबंधी किसी भी जानकारी के लिए राज्य नोडल अधिकारी श्री मनदीप सिंह से 98784-41386 तथा 0172-5027285 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं शुद्ध दूध के उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने तथा दूध में मिलावट पर रोक लगाने के उद्देश्य से पूरे राज्य में बड़े स्तर पर 'शुद्ध दूध, तंदुरुस्त पंजाब' अभियान शुरू किया है।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD