Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

चुनाव आयोग पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश: तरुण चुग

जातिवाद, गुटबाजी और परिक्रमावाद में बिखर चुकी है पंजाब कांग्रेस: तरुण चुग

Tarun Chugh, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 18:21 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। तरुण चुग ने कहा कि चुनाव आयोग भारतीय संविधान और कानून के दायरे में कार्य करने वाली स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है, जिसे पूरे विश्व में सम्मान और विश्वसनीयता के साथ देखा जाता है।

बिना किसी ठोस प्रमाण के विदेशी टूलकिट के इशारे पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने और जनता का विश्वास कमजोर करने की सुनियोजित साजिश है। चुग ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडी गठबंधन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सकारात्मक भागीदारी करने के बजाय हर संवैधानिक संस्था को कठघरे में खड़ा करने की आदत से बाज नहीं आ रहा। जनता के बीच भ्रम, अविश्वास और अराजकता फैलाना ही कांग्रेस और उसके सहयोगियों की राजनीति बन गई है।

उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पूरी तरह स्पष्ट है। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना, फर्जी वोट, डुप्लीकेट नाम, अवैध घुसपैठियों और संदिग्ध प्रविष्टियों को हटाना ही इस प्रक्रिया का लक्ष्य है। चुग ने सवाल किया कि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन को फर्जी वोट, डुप्लीकेट वोट, अवैध और घुसपैठिया वोटों से इतना प्रेम क्यों है, उनका इनसे क्या रिश्ता है। 

उन्होंने कहा कि मतदाता शुद्धिकरण का विरोध वही लोग कर रहे हैं जिनकी राजनीति फर्जी और घुसपैठिया वोट बैंक पर टिकी हुई है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए तरुण चुग ने कहा कि पार्टी के भीतर की अंदरूनी लड़ाई अब चरम पर पहुंच चुकी है और कांग्रेस अब राष्ट्रीय पार्टी नहीं बल्कि गुटों का समूह बनकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब राजनीतिक कार्यकर्ताओं का स्थान जातीय समीकरणों, क्षेत्रीय गुटों और हाईकमान की परिक्रमा करने वाले नेताओं ने ले लिया है। जो पार्टी टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोलती रही, आज वही स्वयं टुकड़ों में बंट चुकी है।

चुग ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी स्वयं सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं कि कांग्रेस में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जाति के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है। इससे स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस आज जातिवाद, क्षेत्रवाद और गुटबाजी में बंटी हुई पार्टी बन चुकी है, जो देश को स्थिर नेतृत्व देने की स्थिति में नहीं है।

गुजरात एटीएस द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों और उनके नेटवर्क पर की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए तरुण चुग ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का सशक्त प्रमाण है। चुग ने कहा कि एक समय ऐसा था जब कांग्रेस की सरकारों के दौरान आतंकियों के प्रति नरम रवैया अपनाया जाता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की ओर आंख उठाने वाला कोई भी आतंकी या तो जेल की सलाखों के पीछे होगा या कब्र के नीचे होगा।

उन्होंने कहा कि नए भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के प्रति न कोई नरमी होगी और न कोई समझौता। भारत की लड़ाई केवल सीमाओं पर बैठे आतंकियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के भीतर सक्रिय हर स्लीपर सेल, आतंकी मॉड्यूल और उनके मददगारों का भी पूरी ताकत से सफाया किया जाएगा।

 

Tags: Tarun Chugh , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD