Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

फीफा वर्ल्ड कप : उलटफेर से बाल-बाल बचा अर्जेंटीना, हारकर भी काबो वर्डे ने जीता दिल

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Argentina, Cabo Verde, Miami
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 14:38 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना काबो वर्डे के खिलाफ उलटफेर से बाल-बाल बच गया। मियामी स्टेडियम में रोमांच से भरपूर मुकाबले में अर्जेंटीना ने काबो वर्डे को 3-2 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली है। काबो वर्डे ने पूरे मुकाबले में अर्जेंटीना के ऊपर दबाव बनाए रखा और मैच का नतीजा अतिरिक्त समय में जाकर निकल सका।

निर्धारित 90 मिनट में स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा। हालांकि, अतिरिक्त समय में डिने बोर्गस अपना ही गोल (आत्मघाती गोल) कर बैठे, जिसके चलते पहली बार विश्व कप में शामिल हुई काबो वर्डे के यादगार सफर पर विराम लग गया। मुकाबले में अर्जेंटीना और काबो वर्डे के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। हालांकि, मैच के 29वें मिनट में लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई।

लिसेंड्रो मार्टिनेज के बेहतरीन पास को मेसी ने गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद पहले हाफ में दोनों टीमों की तरफ से कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ के आगाज के साथ ही काबो वर्डे ने मैच के 59वें मिनट में गोल करते हुए हर किसी को चौंका दिया। डेरॉय डुआर्टे ने बॉक्स के नीचे एक शानदार ड्राइव्ड शॉट लगाकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद 90 मिनट तक के खेल में स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना की ओर से 92वें मिनट में लिसांद्रो मार्टिनेज ने दूसरा गोल दागा और टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। हालांकि, काबो वर्डे के लिए 103वें मिनट में सिडनी लोप्स काब्रेल ने शानदार गोल दागा और स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। काबो वर्डे के बेहतरीन खेल को देखकर अर्जेंटीना पर उलटफेर का खतरा मंडरा रहा था। मैच का नतीजा निकालने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय लिया गया।

मैच के 111वें मिनट में कॉर्नर पर मिले मौके पर मेसी ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन काबो वर्डे के डिने बोर्गस बचाव करने की कोशिश में अपना ही गोल कर बैठे। काबो वर्डे ने इसके बाद गोल करने के दो और प्रयास किए, लेकिन टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी। मैच की आखिरी सीटी बजने के साथ ही काबो वर्डे के खिलाड़ी भावुक भी नजर आए।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Argentina , Cabo Verde , Miami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD