Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ तकनीकी शिक्षा निदेशक की बैठक, शिक्षा-उद्योग सहयोग को सुदृढ़ बनाने पर दिया बल

Palika Arora, Director Technical Education, Chandigarh Skill Development Mission, Confederation of Indian Industry, CII, UT Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 10:29 IST

सुश्री पालिका अरोड़ा, पीसीएस, निदेशक तकनीकी शिक्षा-सह-मिशन निदेशक, चंडीगढ़ कौशल विकास मिशन ने सुश्री प्रेरणा पुरी, आईएएस, सचिव तकनीकी शिक्षा के मार्गदर्शन में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के तत्वावधान में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। बैठक का उद्देश्य शिक्षा संस्थानों और उद्योग जगत के बीच सहयोग को मजबूत करते हुए चंडीगढ़ के कौशल विकास तंत्र को और सुदृढ़ बनाना था।

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी शिक्षा ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान कुशल मानव संसाधन तैयार करने का प्रमुख स्रोत हैं। उन्होंने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे मेंटरिंग, हैंडहोल्डिंग, विशेषज्ञ व्याख्यान, ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी), इंटर्नशिप तथा अप्रेंटिसशिप जैसी गतिविधियों के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों के साथ सक्रिय सहयोग करें ताकि शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम किया जा सके तथा विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन के लिए ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (डीएसटी) तथा पीएम-सेतु योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उद्योग जगत से उद्योग-अनुकूल प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। उद्योग प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उद्योगों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ के लिए एक साझा प्लेसमेंट सेल स्थापित करने का सुझाव दिया।

सीआईआई एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने विभाग को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कौशल विकास, कार्यबल सुदृढ़ीकरण तथा युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Tags: Palika Arora , Director Technical Education , Chandigarh Skill Development Mission , Confederation of Indian Industry , CII , UT Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD