Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर जन्मदिन विशेष : कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान स्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नू चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन

 

'आम महोत्सव' में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, केमिकल-मुक्त उत्पाद वैश्विक बाजार में बनाएंगे पहचान

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लखनऊ , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 15:36 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य सरकार कृषि को आधुनिक तकनीक, वैश्विक बाजार और गुणवत्ता आधारित उत्पादन से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित खेती, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और निर्यात को बढ़ावा देकर उत्तर प्रदेश के आम को दुनिया के प्रमुख बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के आमों का अवलोकन किया और आम उत्पादकों से उनकी विशेषताओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रदर्शनी में रखा करीब आधा किलो वजनी आम उनकी उत्सुकता का केंद्र बना। मुख्यमंत्री ने दोनों हाथों में आम लेकर तस्वीर भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पाद रसायन-मुक्त हों और गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा तथा वैश्विक मानकों पर पूरी तरह खरे उतरें।

इसके लिए किसानों को आम की सुरक्षा हेतु विशेष बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे फलों की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आम महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जोड़ने का प्रभावी मंच है। बायर्स-सेलर्स मीट के माध्यम से उत्पादकों को अपने उत्पाद की वैश्विक ब्रांडिंग का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मलिहाबाद का दशहरी आम जीआई टैग मिलने के बाद वैश्विक पहचान हासिल कर चुका है। इससे न केवल इस क्षेत्र के उत्पादकों को लाभ मिलेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के बागवानी उत्पादों की विश्वसनीयता भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चार आधुनिक पैक हाउस स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने उत्कृष्ट आम उत्पादकों को सम्मानित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का आम ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मलेशिया और कुवैत सहित कई देशों में निर्यात किया जा रहा है। सीएम योगी ने बताया कि एक विशेष किस्म के आम को 'काकोरी ब्रांड' नाम दिया गया है, जो देशभक्ति और समर्पण का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति और कृषि विकास की मजबूत नींव उसके किसान हैं। किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD