Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

फीफा वर्ल्ड कप : क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम बड़ी उपलब्धि, नॉकआउट मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Goncalo Ramos, Cristiano Ronaldo, Portugal, Croatia, Toronto
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

टोरंटो , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 15:27 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया। पुर्तगाल की ओर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी पर एक शानदार गोल दागा। इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप इतिहास का नॉकआउट मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने 41 साल और 147 दिन की उम्र में यह मुकाबला खेला।

इसके साथ ही रोनाल्डो नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले भी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। उन्होंने पूर्व खिलाड़ी पेपे का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 39 साल और 283 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। रोनाल्डो के अलावा, पुर्तगाल की ओर से गोंजालो रामोस ने निर्णायक गोल किया। क्रोएशिया के खिलाफ मिली जीत के साथ ही पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 16 का टिकट हासिल कर लिया है।

मुकाबले के पहले हाफ में पुर्तगाल और क्रोएशिया की ओर से कोई भी गोल नहीं हुआ। दोनों टीमों के डिफेंस ने शुरुआती 45 मिनटों में जबरदस्त खेल दिखाया। हालांकि, दूसरे हाफ के आगाज के साथ ही इवान पेरिसिच ने क्रोएशिया को मुकाबले में 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, इस बढ़त को पुर्तगाल ने ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रहने दिया।

रोनाल्डो ने पेनल्टी के रूप में मिले शानदार मौके को भुनाते हुए बेहतरीन गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद इंजरी टाइम में राफेल लियाओ के बेहतरीन पास पर रामोस ने पुर्तगाल की तरफ से दूसरा गोल करते हुए टीम की जीत पर मुहर लगा दी। अतिरिक्त समय में क्रोएशिया की ओर से मारियो पासालिक ने गोल किया, लेकिन मारियो के ऑफसाइड होने की वजह से गोल को अमान्य करार दे दिया गया और क्रोएशिया का जश्न जल्द ही दुख में तब्दील हो गया।

यह क्रोएशिया के दिग्गज खिलाड़ी लुका मॉड्रिक का आखिरी विश्व कप मुकाबला भी रहा। मैच के बाद रोनाल्डो मॉड्रिक से गले मिलते हुए भी नजर आए। पुर्तगाल ने जीत के साथ राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, हार के साथ क्रोएशिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Goncalo Ramos , Cristiano Ronaldo , Portugal , Croatia , Toronto

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD