Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

फीफा वर्ल्ड कप : क्रोएशिया को हराकर पुर्तगाल राउंड ऑफ 16 में, रोनाल्डो-रामोस ने किए गोल

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Goncalo Ramos, Cristiano Ronaldo, Portugal, Croatia, Toronto
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

टोरंटो , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 15:22 IST

पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 का टिकट हासिल कर लिया है। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया। पुर्तगाल का राउंड ऑफ 16 में अब 7 जुलाई को स्पेन से सामना होगा। इस हार के साथ ही क्रोएशिया का वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो गया है। मैच की शुरुआत में दोनों ही टीमों का डिफेंस काफी मजबूत नजर आया।

पुर्तगाल ने एक के बाद हमले करते हुए क्रोएशिया के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। मैच के 10वें मिनट में रोनाल्डो हेडर की मदद से गोल करने का एक आसान मौका चूक गए। पहले हाफ में गेंद ज्यादातर पुर्तगाल के पास ही रही, लेकिन टीम शुरुआती 45 मिनटों में कोई गोल नहीं कर सकी। पुर्तगाल का पजेशन 60 प्रतिशत रहा, तो क्रोएशिया का पजेशन 28 प्रतिशत के करीब रहा।

पहले हाफ में पुर्तगाल ने 9 बार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन टीम क्रोएशिया के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सकी। वहीं, क्रोएशिया की ओर से शुरुआती 45 मिनटों में गोल करने की तीन बार कोशिश की गई। हालांकि, मैच का दूसरा हाफ रोमांच से भरा रहा। मैच के 53वें मिनट में ही इवान पेरिसिच ने शानदार गोल दागते हुए क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिला दी।

हालांकि, पुर्तगाल ने क्रोएशिया की बढ़त को ज्यादा देर तक कायम नहीं रहने दिया। मैच के 64वें मिनट में पुर्तगाल के कॉर्नर पर क्रोएशिया के खिलाड़ी निकोला वालसिच ने पुर्तगाल के प्लेयर वेगा को रोकने का प्रयास किया। रेफरी ने वीएआर से जांच के बाद पाया कि निकोला ने जानबूझकर वेगा को रोकने की कोशिश की और पुर्तगाल को पेनल्टी मिल गई।

रोनाल्डो ने पेनल्टी का पूरा फायदा उठाते हुए बेहतरीन गोल दागा और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के नॉकआउट मुकाबले में रोनाल्डो का यह पहला गोल भी रहा। मैच के 81वें मिनट में रोनाल्डो की जगह पर रुबेन नेवेस को मैदान पर उतारा गया। निर्धारित 90 मिनट में 1-1 से स्कोर बराबर रहने के बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा।

इंजरी टाइम में राफेल लियाओ के क्रॉस पर गोंजालो रामोस ने शानदार हेडर लगाते हुए पुर्तगाल को मुकाबले में 2-1 की बढ़त दिला दी। 90+15 मिनट में क्रोएशिया ने शानदार गोल करते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया। हालांकि, पुर्तगाल खिलाड़ियों की अपील पर रेफरी ने वीएआर के जरिए ऑफसाइड को चेक किया। वीएआर में पाया गया कि जोस्को ग्वारडिओल ने जब मारियो पासालिक को गेंद पास की, तो पासालिक ऑफसाइड थे, जिसके कारण गोल को अमान्य घोषित कर दिया गया।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Goncalo Ramos , Cristiano Ronaldo , Portugal , Croatia , Toronto

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD