Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी अमृतसर पहुंचे

'कमीशन वालंटियर लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

Jasvir Singh Garhi, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Jun 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 12:37 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी मंगलवार को छेहरटा के निकट इंडिया गेट स्थित एस.पी. रिजॉर्ट में आयोजित 'कमीशन वालंटियर लोक मिलनी' कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम पंजाब एससी आयोग के वालंटियर रजिंदर सिंह संधू के नेतृत्व में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिला अमृतसर के 11 तथा जिला तरनतारन के 4 विधानसभा क्षेत्रों से अनुसूचित जाति समुदाय के बड़ी संख्या में वालंटियर अपने साथियों सहित शामिल हुए। अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर वालंटियरों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष  जसवीर सिंह गढ़ी ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आयोग को प्राप्त होने वाली शिकायतों का तेजी से निपटारा किया जा रहा है तथा जमीनी स्तर पर समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयोग को प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिनमें अनेक मामले पुलिस विभाग से संबंधित होते हैं। इन मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे के लिए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग, पंजाब सरकार तथा पुलिस विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं।श्री गढ़ी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को उनके अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना, संवेदनशील मामलों में कानूनी प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा लोगों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से गरीब एवं अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित लोगों की शिकायतों में कमी आएगी तथा उन्हें समय पर न्याय प्राप्त होगा।उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग अनुसूचित जातियों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण तथा उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आयोग को प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर विधि अनुसार निष्पक्ष ढंग से विचार किया जाता है तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शिकायतों का शीघ्र निस्तारण एवं प्रभावित व्यक्तियों को राहत दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।उन्होंने लोगों को एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, अधिकारों तथा दंड संबंधी प्रावधानों की जानकारी देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि पंजाब के विभिन्न जिलों में इस संबंध में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस अवसर पर वालंटियर रजिंदर सिंह संधू ने अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सुरिंदर सिंह, जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी बिक्रमजीत सिंह पुरेवाल, एडवोकेट अजय शर्मा, गुरभेज सिंह धत्तल, दीपक शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, चेयरमैन गोपाल सिंह गोपाला तथा अन्य अनेक वालंटियर उपस्थित थे।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD