Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उद्यमिता ही मेघालय के आर्थिक बदलाव की कुंजी : सीएम कॉनराड संगमा

Conrad Kongkal Sangma, Conrad Sangma, Chief Minister of Meghalaya, Meghalaya, National Peoples Party, Shillong
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

शिलांग , 30 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 15:38 IST

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने मंगलवार को कहा कि उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) सतत आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की बुनियाद है। उन्होंने राज्य सरकार के 'अचीवर्स ऑफ द मंथ' कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित करना और अधिक से अधिक लोगों को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना है।

शिलांग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी ऐसी नीतियां, बुनियादी ढांचा और संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराना है, जिससे उद्यमियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार हो सके। हालांकि, वास्तविक आर्थिक प्रगति उद्यमियों के प्रयासों से ही संभव होती है। उन्होंने कहा, "सरकार आधार तैयार करती है, लेकिन अर्थव्यवस्था को गति देने का काम उद्यमिता करती है।"

उन्होंने इसे दीर्घकालिक आर्थिक विकास और टिकाऊ आजीविका का सबसे मजबूत आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले लोग अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा करेंगे और बताएंगे कि किस तरह सरकारी योजनाओं और सहयोग से उन्होंने अपने विचारों को सफल उद्यम में बदला।

उन्होंने कहा कि समाज में सफलता की कहानियों को सामने लाना जरूरी है, ताकि दूसरे लोग भी उनसे प्रेरणा ले सकें। संगमा ने कहा, "हम आपकी कहानियों को दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं। जो आपको सामान्य लगता है, वही दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकता है।" मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जुलाई महीने को राज्य में 'उद्यमी माह' के रूप में मनाया जाएगा।

इस दौरान स्टोरीटेलिंग सेशन, जनसंपर्क कार्यक्रम और सोशल मीडिया अभियान चलाकर मेघालय के सफल उद्यमियों की कहानियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक सफल व्यवसाय खड़ा करना आसान नहीं होता। इसमें अनिश्चितता, आर्थिक जोखिम और कई बार रातों की नींद भी गंवानी पड़ती है। लेकिन जुनून, दृढ़ता और लगातार प्रयास ही एक सफल उद्यमी की पहचान हैं।

उन्होंने युवाओं और नए उद्यमियों से अपील की कि वे असफलताओं या नकारात्मक टिप्पणियों से निराश न हों और अपने लक्ष्य पर पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि, खेल, संगीत और अन्य उभरते क्षेत्रों में भी उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्राइम और इसके ग्रामीण आउटरीच कार्यक्रमों के तहत कई जमीनी स्तर के उद्यमियों ने छोटे कारोबार से शुरुआत कर आज अपने उत्पाद बड़े शहरों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है।

कार्यक्रम के दौरान मेघालय के विभिन्न हिस्सों से आए 50 उद्यमियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ संवाद भी किया और अपने व्यवसाय के विस्तार तथा राज्य में उद्यमिता को और मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि 'अचीवर्स ऑफ द मंथ' पहल के तहत भविष्य में खेल, कृषि, शिक्षा और लोक सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा, ताकि राज्य में नवाचार, उद्यमिता और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।

 

Tags: Conrad Kongkal Sangma , Conrad Sangma , Chief Minister of Meghalaya , Meghalaya , National Peoples Party , Shillong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD