Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

प्रह्लाद जोशी ने 950 मेगावाट सौर परियोजनाओं का किया उद्घाटन

सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद

Pralhad Joshi, BJP, Bharatiya Janata Party, Bhopal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 12:41 IST

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से भारत के प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा केंद्रों में से एक बनता जा रहा है। उन्होंने यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मध्य प्रदेश के नीमच और शाजापुर जिलों में दो बड़े सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने राज्य से स्वच्छ ऊर्जा क्षमता को और बढ़ाने की अपील भी की।

जोशी ने कहा कि राज्य द्वारा 2.14 रुपए प्रति यूनिट की दर पर सौर ऊर्जा उपलब्ध कराना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 500 मेगावाट नीमच सोलर पार्क और 450 मेगावाट शाजापुर सोलर पार्क का चालू होना भारत के हरित ऊर्जा परिवर्तन में एक बड़ा कदम है। करीब 2,080 करोड़ रुपए की लागत से बने इन दोनों प्रोजेक्ट्स से मध्य प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता मजबूत होगी।

उन्होंने कहा, ''मध्य प्रदेश देश में सबसे सस्ती सौर बिजली 2.14 रुपए प्रति यूनिट की दर पर दे रहा है, यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और राज्य की सस्ती व स्वच्छ ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।'' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य को अगले दो वर्षों में 10 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने मुरैना के 440 मेगावाट सोलर-प्लस-स्टोरेज प्रोजेक्ट और नीमच के गांधी सागर पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया और कहा कि ये परियोजनाएं सस्ती और भरोसेमंद बिजली सुनिश्चित करेंगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार मध्य प्रदेश को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन पर भी ध्यान दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमारा लक्ष्य हरित विकास है। मध्य प्रदेश बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन चुका है और अब यह स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा में देश का अग्रणी राज्य बनने की ओर बढ़ रहा है।''

उन्होंने कहा कि नीमच जिला नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। यहां पहले से 675 मेगावाट सौर क्षमता संचालित है। इसके अलावा 1,952 मेगावाट से अधिक क्षमता की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। दोनों नेताओं ने 1,553.98 करोड़ रुपए की औद्योगिक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन औ शिलान्यास किया।

इनमें 1,200 करोड़ रुपए से अधिक निवेश वाली सोलर ग्लास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी शामिल है। इसके अलावा नीमच जिले में लगभग 160 करोड़ रुपए के 98 विकास कार्यों का भी उद्घाटन या शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 550 मेगावाट का आगर सोलर पार्क भी निर्माणाधीन है।

 

Tags: Pralhad Joshi , BJP , Bharatiya Janata Party , Bhopal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD