Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

एलजी मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

Manoj Sinha, Lieutenant Governor JK, Jatin Kishore, Ganderbal, Deputy Commissioner Ganderbal, Anshul Garg, Shri Amarnath Ji Yatra, Shri Amarnath Ji Yatra 2026, Amarnath Ji Yatra, Amarnath Ji Yatra 2026, Shri Amarnath Ji Pilgrimage, Shri Amarnath Ji Shrine Board, SASB, SANJY 2026, Baltal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बालटाल (गंदेरबल) , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 13:37 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को उत्तर कश्मीर स्थित बालटाल बेस कैंप का दौरा कर आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बुनियादी ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था और तीर्थयात्रियों के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि भगवान शिव के श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा, "मेरी प्राथमिकता है कि प्रत्येक श्रद्धालु इस आध्यात्मिक यात्रा का सुखद और संतोषजनक अनुभव लेकर लौटे।

यह यात्रा आस्था और सामूहिक आनंद का प्रतीक है और व्यवस्थाएं भी उसी भावना को दर्शानी चाहिए।" बालटाल बेस कैंप में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एलजी ने कहा कि पिछले कई महीनों से श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष की यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित और बेहतर प्रबंधन वाली होगी। इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने ग्रामीण स्वच्छता निदेशालय की 'शुभम-शिवम' मुहिम का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे स्वच्छ, टिकाऊ और 'जीरो-लैंडफिल' अमरनाथ यात्रा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही यात्रा की नई वेबसाइट, आधिकारिक थीम सॉन्ग, लोगो और शुभंकर (मैस्कॉट) का भी अनावरण किया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान की असली ताकत स्वच्छता कर्मी और कर्मयोगी स्वयंसेवक हैं, जो बेस कैंप और दोनों यात्रा मार्गों को साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यही लोग पर्यावरण संरक्षण और यात्रा की आध्यात्मिक गरिमा बनाए रखने के वास्तविक नायक हैं। गौरतलब है कि श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।

समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में कश्मीर हिमालय क्षेत्र में स्थित है। श्रद्धालु पारंपरिक पहलगाम मार्ग या छोटे बालटाल मार्ग से यात्रा कर सकते हैं। पहलगाम मार्ग से गुफा तक पहुंचने में लगभग चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग से जाने वाले श्रद्धालु दर्शन कर उसी दिन वापस बेस कैंप लौट आते हैं।

गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला हिम शिवलिंग चंद्रमा की कलाओं के अनुसार घटता-बढ़ता है, जिसे श्रद्धालु भगवान शिव का दिव्य स्वरूप मानते हैं। प्रशासन ने इस वर्ष भी दोनों बेस कैंप से आगे गुफा तक के पूरे मार्ग को 'नो-फ्लाई जोन' घोषित किया है। इसके चलते यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor JK , Jatin Kishore , Ganderbal , Deputy Commissioner Ganderbal , Anshul Garg , Shri Amarnath Ji Yatra , Shri Amarnath Ji Yatra 2026 , Amarnath Ji Yatra , Amarnath Ji Yatra 2026 , Shri Amarnath Ji Pilgrimage , Shri Amarnath Ji Shrine Board , SASB , SANJY 2026 , Baltal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD