Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे से गदगद हुआ बड़ा भंगाल, लोगों ने सराहे प्रयास गांव फंबिया की पंचायत कांग्रेस छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया रयात बाहरा यूनिवर्सिटी को एएए+ रेटिंग, राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई पहचान सतत एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास के लिए प्रभावी नियोजन आवश्यक : राजेश धर्माणी हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सरकार सिर्फ हांक रही डींगे : जयराम ठाकुर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 : चंडीगढ़ में दो दिवसीय विशेष शिविरों को मतदाताओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद गुलाब चंद कटारिया ने राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया तथा सेक्टर-22 में मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया वरजीत वालिया की पहल, अपने ढाई महीने के बेटे को पोलियो बूंदें पिला कर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की बाल समागम में बच्चों ने प्रस्तुत किए संस्कार, शिक्षा एवं प्रभु भक्ति के प्रेरणादायी संदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की अमित शाह ने पीएम फैमिली केयर ट्रैकर पायलट लॉन्च किया संत कबीर की 628वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए नायब सिंह सैनी संत कबीर मानव मात्र के मार्गदर्शक, सामाजिक चेतना के अग्रदूत - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम देश के 140 करोड़ लोगों को आपस में जोड़ने का अनूठा मंच : ऊर्जा मंत्री अनिल विज सी.पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में नशा मुक्त भारत संगोष्‍ठी को संबोधित किया हरियाणा के राज्यपाल ने डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में समग्र एवं ‘पूरे राष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था’ अपनाने पर दिया बल शिवराज सिंह चौहान ने “राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन” में एआई-सक्षम 'ग्रामीण आंतरिक लेखापरीक्षा पोर्टल' का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की नायब सिंह सैनी ने सीएमजीजीए की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

 

'मन की बात' कार्यक्रम देश के 140 करोड़ लोगों को आपस में जोड़ने का अनूठा मंच : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले – "अंधविश्वास से दूर रहने और नवाचार को अपनाने की सीख देता है 'मन की बात' कार्यक्रम"

Anil Vij, Haryana, Ambala, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Man Ki Baat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 11:13 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम देश के 140 करोड़ लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है।श्री विज आज बीपीसी जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला छावनी में आयोजित 135वीं मन की बात कार्यक्रम को सुनने व् देखने में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। इससे पहले उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम शहरवासियों के साथ सुना।

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम 140 करोड़ लोगों को आपस में जोडक़र सारे देश में क्या-क्या नए काम हो रहे हैं, आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए लोग नए आयाम स्थापित कर रहे है, उसे यहां पर दिखाने का काम किया जाता हैं। इसके साथ-साथ कहां कहां पर हमारे अनसंग हीरो ने जो कार्य किए है जिसकी किसी ने कभी प्रंशसा नहीं की, उन्हें भी लोगों के सामने लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहले तो देश केवल दिल्ली ही होता था, लेकिन मोदी जी ने सभी जगहों का भ्रमण करते हुए यह जानने का प्रयास किया है कि किन-किन परिस्थितियों में लोग क्या-क्या कर रहे हैं उसके बारे में बताया जा रहा है और नवनिर्माण हो रहा है उसे बताया जा रहा है। मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से नवाचार व अधंविश्वास के बारे लोगों को जागृत करने का काम किया हैं कि इस अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए।

नालंदा के गौरव से प्लास्टिक मुक्त भारत तक: कैबिनेट मंत्री ने रेखांकित किया पीएम मोदी का विजन 

कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि मोदी जी ने नालंदा विश्विद्यालय जहां पहले दुनियाभर से लोग शिक्षा लेने आते थे, हालाकि बाद में कुछ आक्रमणकारियों ने इसके महत्व को न समझते हुए इसे तहस नहस कर दिया था मगर नालंदा विश्वविद्यालय का सारी दुनिया में आज भी नाम हैं। इसी प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें प्लास्टिक के दुरुपयोग के बारे में बताया है। 

उन्होंने कहा कि आज हमारा देश भी विदेशों की तरह चमक सकता हैं, इसके लिए हमें प्लास्टिक पर नियंत्रण करना होगा। प्लास्टिक एक ऐसी चीज है जो न तो गलती है, न सड़ती है बल्कि पानी की निकासी में समस्या उत्पन्न करती हैं। मोदी जी ने आज कार्यक्रम के माध्यम से कई चीजों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। कुछ जगहों पर संस्थाएं भी प्लास्टिक का रिसाईकिलिंग करने का काम कर रही है और उसका सदुपयोग कर रहीं हैं। उन्होंने देशवासियों से आहवान किया कि हमें देश को बचाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना हैं।

धानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जल संचय पर भी जोर दिया और कहा कि हमें बारिश की एक एक बूंद का संचय करना हैं। देश की सबसे बड़ी शक्ति लोग होते है, यदि मन में संकल्प ले लिया जाए तो समाज में जितना भी बड़ा बदलाव हो वह किया जा सकता हैं। उन्होनें कहा कि जो भी लोग कुछ ऐसे कार्य कर रहे है जिससे दूसरों को प्रेरणा मिल सकती है, ऐसे सुझाव व विचार उन्हें भेजे जा सकते हैं। 

इन विचारों एवं सुझावों पर विचार करके मन की बात कार्यक्रम में दर्शाने का काम किया जा सकता हैं।  इस मौके पर अनिल जैन, नगर परिषद् के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, संजीव वालिया, शैली खन्ना, बलकेश वत्स, जसवंत जैन, विनीत जैन, सुरेंद्र सहगल गोपी, महावीर जैन, दलीप मिततल, डा. गौरव मुंजाल, सुमन जैन, सतीश मुदगिल, शिवा काकरान के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

कांग्रेस सरकार के समय कितने पेपर लीक हुए, मंदिरों में चोरी हुई व मूर्तियां चुराई गई क्या मनीष शिशोदिया तब पैदा नहीं हुए थे : मंत्री अनिल विज का सवाल

आम आदमी पार्टी नेता मनीष शिशोदिया के बयान कि सरकार नीट चोरी व चंदा चोरी के कामों में लगी है पर कड़ा पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मनीष शिशोदिया का जन्म शायद एक-दो दिनों में हुआ होगा या पहले से कभी सरकारें नहीं रही होगी। कांग्रेस सरकार के समय कितने पेपर लीक हुए, मंदिरों में चोरी हुई व मूर्तियां तक चुराई गई, क्या मनीष शिशोदिया तब पैदा नहीं हुए थे। 

इनको तो राम मंदिर का विरोध करने का मुद्दा चाहिए। यदि राम मंदिर में कुछ हुआ है तो उसकी जांच हो रही है, एसआईटी बनाई गई है और लोग गिरफ्तार हुए है। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी भी इस मामले को लेकर गंभीर हैं। राम मंदिर से पैसा जो चोरी हुआ वो रामजी का हुआ है। रामजी के एक बार चोरी पहले भी हुई थी और लंकापति रावण सीता जी को चुराकर ले गया था। रावण का वो हाल किया गया था कि उसके घर का दिया जलाने वाला कोई नहीं बचा था। ये जिन लोगों ने किया उनको कानून व भगवान राम जी की भी सजा मिलेगी।

 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Man Ki Baat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD