Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे से गदगद हुआ बड़ा भंगाल, लोगों ने सराहे प्रयास गांव फंबिया की पंचायत कांग्रेस छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया रयात बाहरा यूनिवर्सिटी को एएए+ रेटिंग, राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई पहचान सतत एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास के लिए प्रभावी नियोजन आवश्यक : राजेश धर्माणी हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सरकार सिर्फ हांक रही डींगे : जयराम ठाकुर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 : चंडीगढ़ में दो दिवसीय विशेष शिविरों को मतदाताओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद गुलाब चंद कटारिया ने राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया तथा सेक्टर-22 में मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया वरजीत वालिया की पहल, अपने ढाई महीने के बेटे को पोलियो बूंदें पिला कर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की बाल समागम में बच्चों ने प्रस्तुत किए संस्कार, शिक्षा एवं प्रभु भक्ति के प्रेरणादायी संदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की अमित शाह ने पीएम फैमिली केयर ट्रैकर पायलट लॉन्च किया संत कबीर की 628वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए नायब सिंह सैनी संत कबीर मानव मात्र के मार्गदर्शक, सामाजिक चेतना के अग्रदूत - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम देश के 140 करोड़ लोगों को आपस में जोड़ने का अनूठा मंच : ऊर्जा मंत्री अनिल विज सी.पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में नशा मुक्त भारत संगोष्‍ठी को संबोधित किया हरियाणा के राज्यपाल ने डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में समग्र एवं ‘पूरे राष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था’ अपनाने पर दिया बल शिवराज सिंह चौहान ने “राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन” में एआई-सक्षम 'ग्रामीण आंतरिक लेखापरीक्षा पोर्टल' का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की नायब सिंह सैनी ने सीएमजीजीए की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

 

हरियाणा के राज्यपाल ने डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में समग्र एवं ‘पूरे राष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था’ अपनाने पर दिया बल

मेडिकल प्रोफेशनल्स, नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत से हर नागरिक को सुलभ, किफायती, नैतिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का किया आह्वान

Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 11:06 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में समग्र दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत को ऐसी ‘पूरे राष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था’ विकसित करने की आवश्यकता है, जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, शोधकर्ता तथा उद्योग जगत मिलकर कार्य करें ताकि प्रत्येक नागरिक को सुलभ, किफायती, नैतिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

आज नई दिल्ली में आयोजित 'टाइम्स नाउ डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव' के नौवें संस्करण को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत ने चिकित्सा प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। इसके बावजूद ग्रामीण स्वास्थ्य अवसंरचना को और सुदृढ़ बनाने, डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर सहयोग प्रदान करने तथा ऐसा वातावरण विकसित करने की आवश्यकता है, जहां प्रत्येक चिकित्सा पेशेवर को सम्मान, सुरक्षा और उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए आवश्यक सहयोग एवं सशक्तिकरण प्राप्त हो।

उन्होंने आयोजन के लिए टाइम्स नाउ समूह को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि इस कॉन्क्लेव में होने वाले विचार-विमर्श प्रभावी नीतियों, नवीन समाधानों और समावेशी पहलों का आधार बनेंगे, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भारत की मजबूत नींव रखेंगे।इस वर्ष की थीम "A Life of Care, A Legacy of Light"  का उल्लेख करते हुए प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि यह चिकित्सा जगत की सेवा-भावना और निस्वार्थ समर्पण को सटीक रूप से अभिव्यक्त करती है। 

उन्होंने कहा कि भारत की 140 करोड़ की आबादी की सेवा में 13 लाख से अधिक पंजीकृत एलोपैथिक चिकित्सक कार्यरत हैं। प्रत्येक आंकड़े के पीछे एक ऐसा डॉक्टर है, जो लोगों का जीवन बचाने और मरीजों में आशा का संचार करने के लिए अपने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं का त्याग करता है।इस अवसर पर उन्होंने डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्य आज भी चिकित्सा जगत की अनेक पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. रॉय की विरासत हमें यह संदेश देती है कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है।

भारत के बदलते स्वास्थ्य परिदृश्य का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यद्यपि देश की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है, फिर भी बढ़ती औसत आयु के कारण भारत तेजी से वृद्ध समाज की ओर बढ़ रहा है। साथ ही देश अनेक प्रकार की बीमारियों और उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना समय की मांग है।इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD