Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : हरदीप सिंह पुरी 'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'प्रथम पूजा' आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर 30 जून का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर करें दान-पुण्य, सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक अभिजित मुहूर्त एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान : एन. चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता भांग, चंदन और रजत आभूषणों से बाबा महाकाल का शृंगार, किया गया पंचामृत अभिषेक राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली सदस्यता की शपथ पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा बोले, गेम चेंजर साबित होगी पचपदरा रिफाइनरी परियोजना दोस्त के जन्मदिन की पार्टी, मस्ती के बाद करने जा रहे थे गंगा स्नान, रास्ते में टक्कर से तीन लोगों की मौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक पर सरकार को घेरा, सत्ता में आने पर भर्ती सुधार का वादा : अखिलेश यादव एलजी मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज : सीएम सम्राट चौधरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की 6 विकेट से हार

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Ludhiana, Mann Ki Baat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 11:14 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम न केवल देश में अपितु विदेशों में भी लोग इस कार्यक्रम को सुनते हैं। रविवार को  प्रसारित किए गए प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब के लुधियाना में लोगों के बीच बैठकर सुना।प्रधानमंत्री ने आज पूर्वी एशिया के देश सेशेल्स के दूसरे दिन के अपने दौरे पर थे। फिर भी उन्होंने आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से  लोगों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने खेल, प्राकृतिक खेती और पानी की एक -एक बूंद बचाने  और वॉकल फोर लोकल अपनाने का आह्वान किया। इस दिशा में हरियाणा सरकार पहले से ही काम कर रही है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है तो वहीं दूसरी ओर अन्नदाता भी केंद्रीय पुल में खाद्यान्न भंडार भर रहे हैं। किसानों को बागवानी व अन्य फसलें उगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसान अधिक से अधिक जल को बचाएं और प्राकृतिक खेती को अपनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य एशिया के संकट के समय प्रधानमंत्री ने लोगों से आह्वान किया था कि सोना ना खरीदे, पेट्रोल की बचत करें जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। आज लोग आवागमन के सार्वजनिक परिवहन  साधनों अपना रहे हैं। यह प्रयास दिखाता है कि प्रधानमंत्री के संदेश को जनता ने मन से अपनाया है। इसी परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मन की बात  कार्यक्रम में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की जाती है। सरकार की नीतियों को नागरिकों तक पहुंचाना और उनकी प्रतिक्रिया जानना भी इसका एक महत्वपूर्ण पहलू है। मन की बात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। 

इस कार्यक्रम के जरिए देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, सामाजिक नवाचारों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाता है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और समाज में मेलजोल की भावना को बढ़ावा देती है।मन की बात कार्यक्रम न केवल विचारों को दिशा देता है, बल्कि देशवासियों को विकास, सेवा और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढऩे का संदेश भी देता है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Ludhiana , Mann Ki Baat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD