Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : हरदीप सिंह पुरी 'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'प्रथम पूजा' आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर 30 जून का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर करें दान-पुण्य, सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक अभिजित मुहूर्त एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान : एन. चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता भांग, चंदन और रजत आभूषणों से बाबा महाकाल का शृंगार, किया गया पंचामृत अभिषेक राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली सदस्यता की शपथ पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा बोले, गेम चेंजर साबित होगी पचपदरा रिफाइनरी परियोजना दोस्त के जन्मदिन की पार्टी, मस्ती के बाद करने जा रहे थे गंगा स्नान, रास्ते में टक्कर से तीन लोगों की मौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक पर सरकार को घेरा, सत्ता में आने पर भर्ती सुधार का वादा : अखिलेश यादव एलजी मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज : सीएम सम्राट चौधरी

 

हरियाणा के स्कूलों में बनेंगे वर्टिकल भवन, स्कूलों की लैब सुचारू रखने के भी निर्देश

मुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए तथा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 11:03 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल बिल्डिंग को गिराकर नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाए, नये बनने वाले भवन ना सिर्फ आकर्षक हों, साथ ही यह वर्टिकल रूप में हों। बाकि जगह का इस्तेमाल बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड के रूप में हो। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद प्रदेश के किसी भी खस्ताहाल बिल्डिंग में बच्चों की कक्षा न लगे, उन्हें आस-पास के सरकारी भवन या दूसरे स्कूलों में तब तक शिफ्ट किया जाए, जब तक नये भवन का निर्माण नहीं हो जाता।

इसके लिए टैंडर प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को हरियाणा निवास में सीएमजीजीए तथा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ यशपाल, एसपीडी श्री स्वप्निल रविंद्र पाटिल, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राजेश संधू, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (CMGGA) भी उपस्थित थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) ने प्रदेश के अलग अलग स्कूलों तथा जल परियोजनाओं का अवलोकन करने के बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की थी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में उपलब्ध साइंस लैब, कंप्यूटर लैब तथा अन्य सुविधाएं बच्चों को सुचारू रूप से मिलनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्कूलों में ड्यूल डेक्स जल्द उपलब्ध करवाने को भी कहा। इस बीच उन्होंने स्कूलों में पुराने हो चुके कंप्यूटर तथा अन्य उपकरणों की भी एक माह के अंदर नीलामी इत्यादि की प्रक्रिया को पूरा करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्कूलों को नई बिल्डिंग की जरूरत है, उनका निर्माण कार्य तेजी से किया जाए, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

रिपोर्ट तलब की, जवाबदेही सुनिश्चित होगी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के समक्ष सीएमजीजीए द्वारा दिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर जिन स्कूलों में खामियां मिली है, उनकी रिपोर्ट तलब की गई है। बकायदा डीईओ से लेकर सभी की जवाबदेही सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही क्लास ए के अधिकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के तमाम स्कूलों के प्रिंसिपल अथवा मुख्य अध्यापकों की वहां व्यवस्था इत्यादि बनाए रखने की जवाबदेही तय हो, अगर किसी स्कूल में खामियां मिलती है तो उस संबंध में तुरंत एक्शन लिया जाए।

जल परियोजनाओं बारे भी दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में जल परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महाग्राम योजना के तहत हो रहे कार्यो के अलावा अमृत सरोवर के मूल्यांकन और जलघरों की स्थिति संबंधित रिपोर्ट दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा में जिन गांवों में महाग्राम योजना के कार्य चल रहे हैं, उनमें एसटीपी पर मुख्य रूप से फोक्स किया जाए। उनके निर्माण, कनेक्शन इत्यादि का कार्य समय रहते पूरा हो। साथ ही आने वाले दिनों में बारिश के मद्देनजर ड्रेन तथा सीवरेज इत्यादि की सफाई करवाने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कराना है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD