Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : हरदीप सिंह पुरी 'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'प्रथम पूजा' आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर 30 जून का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर करें दान-पुण्य, सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक अभिजित मुहूर्त एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान : एन. चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता भांग, चंदन और रजत आभूषणों से बाबा महाकाल का शृंगार, किया गया पंचामृत अभिषेक राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली सदस्यता की शपथ पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा बोले, गेम चेंजर साबित होगी पचपदरा रिफाइनरी परियोजना दोस्त के जन्मदिन की पार्टी, मस्ती के बाद करने जा रहे थे गंगा स्नान, रास्ते में टक्कर से तीन लोगों की मौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक पर सरकार को घेरा, सत्ता में आने पर भर्ती सुधार का वादा : अखिलेश यादव एलजी मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज : सीएम सम्राट चौधरी

 

जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में अरविंद कुमार शर्मा ने 15 में से 10 परिवादों का किया समाधान

Dr Arvind Kumar Sharma, Dr Arvind Sharma, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 11:02 IST

प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को हिसार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 15 में से एक 10 परिवादों का समाधान किया। शेष शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखते हुए उन्होंने समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त श्री महेंद्र पाल ने प्राप्त दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना का भरोसा देते हुए कहा कि शेष शिकायतों का समाधान भी समयबद्धता के साथ करवाया जाएगा।

बैठक में शिकायतकर्ता रोहताश गुप्ता निवासी बरवाला द्वारा अवगत करवाया गया कि उनकी प्रॉपर्टी को नगर परिषद कर्मचारियों ने मिलीभगत करके किसी अन्य व्यक्ति के नाम चढा दी है। इस पर बरवाला एसडीएम अश्वीर नैन ने अवगत करवाया कि दस्तावेजों को एफएसएल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट 15 जुलाई तक आने की संभावना है। ऐरन गोल्ड सुक प्रोजेक्ट की कथित अनियमितताओं संबंधी मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से अवगत करवाया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। 

इस संबंध में कैबिनेट मंत्री ने मामले में सख़्त एक्शन लेने की हिदायत देते हुए जांच कमेटी में ग्रीवांस कमेटी के दो सदस्यों को शामिल करने के निर्देश दिए।मिलगेट स्थित टिब्बा दानाशेर निवासी रेखा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्टर 24 में आबंटित फ्लैट दिलवाने संबंधी शिकायत पर विभाग के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि इस संबंध में मुख्यालय स्तर मामला लंबित है, जिसका जल्द ही हल हो जाएगा। 

ग्लोबल स्पेस निवासी प्रार्थी अविनाश भाटिया द्वारा पैसे देने के बाद भी राज दरबार बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाने के मामले में डीटीपी दिनेश ने बताया कि यह मामला रेरा कोर्ट में है। अगस्त माह में इस पर निर्णय आने की उम्मीद है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री ने कंपनी संचालकों को तलब कर उपायुक्त से समक्ष पेश होने के निर्देश दिए। साथ ही डीटीपी को भी ग्लोबल स्पेस संचालकों के विरुद्ध नागरिकों को तय सुविधाएं न देने की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करने हिदायत दी। 

गावं मलापुर व लाडवी के नागरिकों द्वारा खाल निर्माण संबंधी मांग के बारे में काडा के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि नया टेंडर लगा दिया गया है। एक महीने में खाल का निर्माण करवाया जाएगा।सुनील कुमार निवासी कालीरावण द्वारा खाल के पानी को एक फैक्ट्री द्वारा दूषित किए जाने के संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि मौका मुआयना कर शिकायत कर्ता की संतुष्टि करवा दी गई है। 

बहुचर्चित स्कॉलर कॉलोनी विवाद मामले में कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी रजिस्ट्रार व असिस्टेंट रजिस्ट्रार को चेतावनी दी और आगामी 10 दिन में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपने के निर्देश दिए। जय दुर्गा कॉलोनी बुडाखेड़ा, उकलाना के प्रार्थियों ने कॉलोनी में पीने के पानी और सीवरेज की व्यवस्था करने की मांग रखी, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

इसी प्रकार गांव बतला निवासी रामप्रसाद ने कांट्रेक्ट पर बीज तैयार करवाने के बाद मनमानी किए जाने संबंधित शिकायत पर कृषि विभाग की ओर से अवगत करवाया गया कि कंपनी द्वारा मामले का समाधान कर दिया गया है। एक अन्य शिकायत में प्रार्थी द्वारा विधवा पेंशन ने बनने की शिकायत रखी गई जिसके उपरांत डीएसडब्ल्यूओ ने अवगत करवाया कि प्रार्थी की परिवार पहचान पत्र आईडी सही नहीं है।

इस पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय को परिवार पहचान पत्र दुरुस्त करने के लिए कहा गया। इसी प्रकार से उकलाना मंडी निवासी रोहतास सिंह द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 10 लाख का मधुमक्खी पालन का ऋण न देने संबंधित मांग पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने एलडीएम को कागज पूर्ण कर ऋण दिलवाने के आदेश दिए। प्रार्थी विजय कुमार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत उसकी बेटी को दाखिला ना मिलने संबंधी शिकायत पर शिक्षा विभाग की ओर से अवगत करवाया गया कि पोर्टल खुलते ही प्रार्थी की बेटी का दाखिला करवा दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने प्रार्थी चंद्रपाल की एक निजी कोचिंग कंपनी द्वारा उसकी बेटी की फीस रिफंड न करने संबंधी शिकायत पर आदेश दिए कि प्रार्थी द्वारा जमा की गई पूरी फीस वापस की जाए। गांव मोहम्मदपुर के निवासियों द्वारा गांव के वाटर वर्क्स के फिल्टर नहीं बदलने तथा सप्लाई में गंदा पानी की आपूर्ति देने संबंधी शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि अविलंब जलघर के फिल्टर चेंज करें। इसके अतिरिक्त अगली बैठक में पूरे जिले में जितने भी जलघर हैं, उनमें लगे फिल्टर की इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस संबंधी रिपोर्ट लेकर आए।

इस अवसर पर नलवा विधायक श्री रणधीर पनिहार, उपायुक्त श्री महेंद्र पाल, हिसार पुलिस अधीक्षक श्री सिद्घांत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा खेदड़, मेयर श्री प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री श्री अनूप धानक, जि़ला नगर आयुक्त श्रीमती सी जयश्रद्धा, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, नगराधीश श्री रोहित संबंधित अधिकारी एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य श्री प्रवीण जैन, श्री रणधीर धीरू, श्री कृष्ण लाल रिणवा, श्री राजेंद्र सपड़ा, श्री अजय कांत जांगड़ा, श्री अरुण दत्त शर्मा, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Dr Arvind Sharma , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD