Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : हरदीप सिंह पुरी 'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'प्रथम पूजा' आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर 30 जून का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर करें दान-पुण्य, सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक अभिजित मुहूर्त एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान : एन. चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता भांग, चंदन और रजत आभूषणों से बाबा महाकाल का शृंगार, किया गया पंचामृत अभिषेक राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली सदस्यता की शपथ पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा बोले, गेम चेंजर साबित होगी पचपदरा रिफाइनरी परियोजना दोस्त के जन्मदिन की पार्टी, मस्ती के बाद करने जा रहे थे गंगा स्नान, रास्ते में टक्कर से तीन लोगों की मौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक पर सरकार को घेरा, सत्ता में आने पर भर्ती सुधार का वादा : अखिलेश यादव एलजी मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज : सीएम सम्राट चौधरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की 6 विकेट से हार

 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा का प्रतिस्थापन

बोले- राजनीतिक क्षेत्र में मर्यादाएं कायम कीं

Manohar Lal Khattar, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 11:01 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल के डॉ. मंगलसेन सभागार परिसर में हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. मंगलसेन की भव्य प्रतिमा का विधिवत प्रतिस्थापन और अनावरण किया। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर 'डॉक्टर मंगल सेन अमर रहे' के जयकारे लगाए गए।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि डॉ मंगल सेन जनसंघ के समय से लेकर बीजेपी के गठन तक उससे जुड़े रहे। वे सात बार रोहतक से विधायक और एक बार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बने। डॉ मंगल सेन सरगोधा के रहने वाले थे। उनका जन्म 27 अक्टूबर 1927 को हुआ। कार्यकर्ताओं की संभाल करने की जो कला उनमें थी उसका कोई सानी नहीं। उन्होंने कहा कि मेरा भी उनके साथ रोहतक में 1981 से 84 के बीच बराबर संपर्क रहा। 

डॉ मंगल सेन राजनीतिक क्षेत्र में क्या-क्या मापदंड रखने चाहिए और कहां-कहां चूक होती है, इस बारे में बेबाकी से चर्चा करते थे। इतना ही नहीं अच्छा संगठन चलाने के लिए क्या-क्या मर्यादाएं रखनी चाहिए, इसकी जानकारी उनसे मिलती थी। डॉ मंगल सेन जन-जन के प्रिय नेता थे। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में मर्यादाएं कायम कीं। वे विपक्ष के साथ भी परस्पर सहयोग रखते थे। चौधरी देवीलाल, डा. मंगल सेन और सरदार प्रकाश सिंह बादल उस समय के ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित किए ।

 उल्लेखनीय है कि ऑडिटोरियम परिसर में पहले यह प्रतिमा दूसरे स्थान पर लगी हुई थी। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री और अन्य अतिथियों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. मंगलसेन की लोक-कल्याणकारी नीतियों और उनके राजनीतिक सफर को याद किया।

इस मौके पर उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा, एसपी नरेंद्र बिजारनिया, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, मेयर रेणु बाला गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता बृज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD